---Advertisement---

Mauganj MP:सत्ता की आड़ में ‘जमीन की भूख’! मऊगंज में भाजपाइयों पर प्रशासन का बेजा इस्तेमाल के आरोप!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 25 Mar 2026, 01:52 PM

Mauganj MP:सत्ता की आड़ में ‘जमीन की भूख’! मऊगंज में भाजपाइयों पर प्रशासन का बेजा इस्तेमाल के आरोप!

 

 

 

 

गरीबों की जमीन हड़पने के प्रयास, प्रशासन पर दबाव बनाने की चर्चा तेज!

मऊगंज। नवगठित जिला मऊगंज में सत्ताधारी दल के कुछ नेताओं पर सत्ता का दुरुपयोग कर जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे मामलों ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या विकास के बजाय अब राजनीति जमीन के खेल में उलझती जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ कथित भाजपाई नेता प्रशासन पर दबाव बनाकर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रहे हैं। आरोप है कि ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर जमीन से जुड़े मामलों में हस्तक्षेप कर अपने हित साधे जा रहे हैं। खासकर गरीब और असहाय लोगों को निशाना बनाकर उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

 

 

 

हाल ही में मऊगंज बाईपास से जुड़ा जमीन विवाद पूरे प्रदेश में सुर्खियों में रहा, जिसमें राजनीतिक दबाव और प्रशासनिक भूमिका पर सवाल उठे थे। इसके बाद भी ऐसे मामलों में कमी नहीं आई है। ताजा प्रकरण में एक मानसिक रूप से कमजोर ब्राह्मण की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास सामने आया है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।बताया जा रहा है कि प्रशासन भी कहीं न कहीं सत्ता के दबाव में कार्य करता नजर आ रहा है, जिससे पीड़ित पक्षों को न्याय मिलने में कठिनाई हो रही है। इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
वहीं, पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों को समर्थन देने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा और किसी भी हाल में गरीबों के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा।

मऊगंज में लगातार बढ़ते ऐसे विवादों ने यह चिंता बढ़ा दी है कि कहीं विकास की राह भटककर जिला विवादों और सत्ता के दुरुपयोग का केंद्र न बन जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 10, 2026

April 1, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

Leave a Comment