---Advertisement---

Bhopal MP:विधायक नरेंद्र प्रजापति ने वीडियो बनाकर दिखाए हालात,जर्जर स्कूल की छत गिरने के डर से बाहर पढ़ने को मजबूर बच्चे, विधायक के निरीक्षण से खुली पोल!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 25 Mar 2026, 09:45 AM

Bhopal MP:विधायक नरेंद्र प्रजापति ने वीडियो बनाकर दिखाए हालात,जर्जर स्कूल की छत गिरने के डर से बाहर पढ़ने को मजबूर बच्चे, विधायक के निरीक्षण से खुली पोल!

 

 

 

भोपाल. प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों को तैयार करने के सरकारी दावों की पोल भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति के औचक दौरे से खुल गई। दरअसल मनगवां से भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति मंगलवार को ग्राम पंचायत कदैला स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

 

 

 

जहां स्कूल जर्जर स्थिति में मिला। हालात इतने खराब थे कि स्कूल की छत गिरने के डर से बच्चे बाहर पढ़ने को मजबूर थे। इसका वीडियो बाकायदा विधायक नरेंद्र प्रजापति द्वारा खुद बनाकर जारी किया। शिक्षिका ने विधायक को बताया कि स्कूल के जर्जर हालात की लिखित सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई लेकिन इसके बावजूद किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से बात कर जर्जर स्कूल के मरम्मत के निर्देश दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment