रीवासिटी न्यूज

Rewa news:30 दिन में 16 यात्री ऑटो में हुए शिकार,ऑटो में घूम रहे अपराधी, खाली कर रहे जेब!

Rewa news:30 दिन में 16 यात्री ऑटो में हुए शिकार,ऑटो में घूम रहे अपराधी, खाली कर रहे जेब!

 

 

 

 

 

 

 

रीवा. यदि आप ऑटो में सफर कर रहे हैं तो सतर्क रहें। ऑटो में सफर अब खतरे से खाली नहीं रह गया है। शहर के भीतर ऑटो में सवार होकर बदमाशों की गैंग घूम रही है जो सवारियों को बैठाकर उनकी जेब से रुपए निकाल लेती है।

 

 

 

 

 

 

जनवरी महीने में ऑटो से चोरी की 16 घटनाएं हुई हैं। इनमें सबसे ज्यादा 9 घटनाएं सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई हैं। रेलवे स्टेशन से समान तिराहा के रूट में घटनाएं सबसे ज्यादा सामने आई हैं। भरतलाल तिवारी निवासी तिदुहटा थाना मैहर वैवाहिक आयोजन में शामिल होने के लिए रीवा आये थे। शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी के साथ ढेकहा से आटो में सवार होकर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। उन्होंने अपनी बेटी का मंगलसूत्र, सोने का झूमका एक छोटे बैग में रखकर जेब में डाल लिया था। आटो में यात्री बनकर बैठे बदमाशों ने बड़ी सफाई से बैग पार कर दिया। बाद में आटो चालक उनको पडऱा में उतारकर चला गया। जब उन्होंने अपना जेब देखा तो उसमें रखा बैग गायब था। उन्होंने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

 

 

 

 

 

महिलाओं से पर्स व मोबाइल स्नेचिंग

शहर में बाइकर्स गैंग का खौफ भी बढ़ रहा है। जनवरी माह में करीब 10 के लगभग घटनाएं बाइकर्स गैंग अंजाम दे चुका है। बदमाश पैदल व ऑटो से जाने वाली महिलाओं के पर्स बदमाश छीनकर चंपत हो गए। सिविल लाइन थाने के ढेकहा तिराहे पर तीन दिन पूर्व ऑटो सवार पंचवती मिश्रा पति सतीश मिश्रा निवासी पटेहरा थाना मऊगंज का बैग बदमाश छीनकर भाग गए थे। उसमें पचास हजार नकद सहित चार लाख रुपए के जेवर रखे थे। इसके अतिरिक्त शहर के अन्य थानों में भी बदमाशों ने महिलाओं को निशाना बनाया है। बाइकर्स गैंग अभी तक पुलिस के राडार में नहीं आया है। बेखौफ घूम रहे बदमाश पुलिस के लिए भी चुनौती बने हुए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

ये घटनाएं हुईं
1 जनवरी को चिरहुला कॉलोनी निवासी हीरालाल के अमहिया थाने के गल्ला मंडी से ऑटो में रुपए निकल गए।

2 जनवरी को आनंद पटेल निवासी बेलौहन टोला के समान तिराहे पर रुपए चोरी हो गए।

सुधा पति मुनेन्द्र निवासी सिविल लाइन का पुराना बस स्टैंड में ऑटो से पर्स चोरी हो गया।

रीता त्रिपाठी निवासी गोविंदगढ़ का रेलवे से प्रकाश चौराहा के बीच में ई-रिक्शा से मोबाइल चोरी हो गया।

प्रीति सोनी निवासी अनंतपुर का 6 जनवरी को सिविल लाइन थाने के ढेकहा तिराहे में आटो से पर्स चोरी हो गया।

धर्मेंद्र गुप्ता निवासी रायपुर कर्चुलियान का सिविल लाइन थाने के पडऱा से ऑटो में रुपए चोरी हो गए।

 

 

 

 

 

 

शहर में ऑटो से रुपए चोरी होने और महिलाओं से पर्स स्नेचिंग के मामले सामने आए हैं। इसमें संबंधित थानों की पुलिस जांच कर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। कुछ पुराने बदमाशों से भी पूछताछ चल रही है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। – अनिल सोनकर, एएसपी रीवा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button