भोपालरीवा

Mauganj news:51 करोड़ की योजना मनमानी की शिकार लोग पेयजल के लिए परेशान, सड़क पर बह रहा पानी!

Mauganj news:51 करोड़ की योजना मनमानी की शिकार लोग पेयजल के लिए परेशान, सड़क पर बह रहा पानी!

 

 

 

 

 

मऊगंज. करोड़ों खर्च के बाद भी लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने का सपना साकार नहीं हो पा रहा है। पाइप लाइन फूटी होने से पानी सडक़ में बह रहा है जिससे जहां एक ओर लोग पानी को परेशान तो दूसरी ओर सडक़ पर कीचड़ से लोगों को परेशानी हो रही है।

 

 

 

 

केएनके कंपनी द्वारा नगर में पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से आठ वर्ष पहले नगर में काम शुरू हुआ था। 51 करोड़ की इस परियोजना में अभी तक 25 फीसदी भी जलापूर्ति अधिकारी सुनिश्चित नहीं करवा पाए हैं। पानी सडक़ों पर बह रहा है और एक-एक बूंद पानी के लिएलोग परेशान है। वहीं बिजली के घटिया और सस्ते उपकरण लगाए गए हैं जिससे केबिल का टूटना और जलते तारों से पूरा शहर अंधेरे में है। नगर परिषद के अधिकारियों की लापरवाही से स्थानीय लोग परेशान हैं।

 

 

 

 

बिजली, सडक़, डिवाइडर, फुटपाथ अधिकारियों की अनदेखी के चलते तहस नहस हो गया है। घटिया निर्माण की वजह से चारों ओर अराजकता की स्थिति बनी हुई है लेकिन जिम्मेदारों को यह नजर नहीं आ रहा।

विद्याचरण द्ववे, स्थानीय निवासी

 

 

 

 

नगर परिषद के अधिकारी जनहित के कार्यों से पूरी तरह मुंह मोड़ चुके हैं। पूरे नगर में अराजकता का आलम देखने को मिल रहा है लेकिन अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा उसे दूर नहीं किया जा रहा है।

श्रद्धाश्री वर्मा, स्थानीय निवासी

 

 

 

 

नगर परिषद में कोई आम लोगों की समस्याओं को सुनने वाला नहीं है। लोग शिकायत करते कार्यालय के चक्कर काटते हैं, जहां से उनको आश्वासन देकर चलता कर दिया जाता है।

बृजेश गुप्ता, पूर्व पार्षद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button