रीवा

Rewa news, आधार कार्ड और प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर MP online संचालक कर रहा अधिक वसूली।

Rewa news, आधार कार्ड और प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध बसूली MP online संचालक कर रहा जनता से अधिक वसूली।

 

रीवा जिले के ग्राम पंचायत गढ़ में ऑनलाइन किओस्क सेंटर संचालक पर आधार कार्ड बनाने और सुधारने के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूलने का आरोप लगा है जबकि आधार कार्ड हर व्यक्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज बन गया है वही दूसरी तरफ शासन द्वारा हर कार्य के रेट दर निश्चित है। जहाँ शासकीय डाक घर प्राइवेट लोगो द्वारा आधार कार्ड बनाना या सुधारने का कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत गढ़ थाना दुर्गा मंदिर के सामने गर्वी कम्प्यूटर एंड एम पी ऑनलाइन की दुकान मे बनाया जाता है। वहा पर कोई रेट सूची अंकित नही है और दुकान संचालक द्वारा डंके की चोट पर 700 से लेकर 2500 रुपए तक वसूले जाने का आरोप लगा है।

आज अपनी आप बीती दिनेश रावत पिता रामसिया कोल थाना क्षेत्र नईगढ़ी जिला मऊगंज द्वारा बतया गया मुझसे 2500 रुपये नाया आधार कार्ड बनाने के लिए लिया गया था। और अब आधार कार्ड नही दिया जा रहा है। इस पर संबंधित विभाग भी ध्यान नही दे रहे है। आस पास के पास के करीब 10 किलोमीटर के लोग इस दुकान पर आते है। जहा अवैध वसूली का शिकार हो रहे है। गढ़ क्षेत्र मऊगंज जिला पूर्व सीमा से लगा हुआ है। जिससे आधार कार्ड बनबाने के लिए मऊगंज ज़िले से भी लोग आते है गढ़ आते हैं।

तो वहीं सूत्रों द्वारा बताया गया की गर्वी कंप्यूटर के संचालक द्वारा जन्म प्रमाण पत्र एवम मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी अधिक राशि वसूली जाती है क्षेत्र के लोगों ने समाचार पत्रों के माध्यम से शासन प्रशासन जनता और जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button