रीवा

REWA NEWS : पुलिस को कई सूचनाएं मिलीं, नए ठिकानों की निगरानी स्पॉ सेंटर संचालक ने शहर में छोड़ रखे थे कई दलाल

REWA NEWS  : रीवा शहर के सिरमौर चौराहे में एक भवन में संचालित स्पॉ सेंटर में दबिश देकर पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से कई अहम जानकारियां पुलिस को मिली हैं। पता चला है कि स्पॉ सेंटर चलाने वाले आरोपी ने शहर में कई दलाल भी छोड़ रखे थे। जो प्रमुख स्थानों पर जाते थे और ग्राहकों को लाने का प्रयास करते थे। पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश की लड़कियों को भी पकड़ा है।

उनके साथ ही कुछ स्थानीय लड़कियों के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। बताया गया कि बाहरी लड़कियों से मिलवाने का झांसा देकर यहां पर रीवा के बाहर के सतना, सीधी, सिंगरौली से भी लोगों को बुलाया जाता था। शहर के बीचोंबीच संचालित होने वाले इस स्पॉ सेंटर में देह व्यापार का कारोबार किया जा रहा था। इस नेटवर्क से जुड़े शहर में और भी कई ठिकाने होने की जानकारी सामने आई है। कई आवासीय कालोनियों में भी किराए के मकान लेकर वहां पर अनैतिक कार्य किए जा रहे थे।

कुछ दिन पहले ही पुलिस ने सिरमौर चौराहे में ही एक फ्लैट में दबिश देकर छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इस स्थान से भी बड़ी मात्रा में आपत्ति जनक सामग्री मिली थी। अब पुलिस शहर के उन संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ा रही है, जहां पर इस तरह की अनैतिक गतिविधियां संचालित होती रही हैं। इस रैकेट पर आईजी और एसपी की भी नजर है, इस कारण निचले स्तर के पुलिसकर्मी मिलीभगत भी नहीं कर पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button