रीवा

Rewa news, व्यर्थ नहीं जाएगी किसान राघवेन्द्र सिंह की शहादत.. बादल सरोज।

Rewa news, व्यर्थ नहीं जाएगी किसान राघवेन्द्र सिंह की शहादत.. बादल सरोज।

जेपी गोलीकांड में शहीद हुए राघवेन्द्र सिंह की शहादत में एसकेएम ने आयोजित की किसान मजदूर पंचायत।

रीवा । जेपी गोलीकांड में शहीद किसान राघवेन्द्र सिंह के शहादत दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा ने छिजवार गांधी प्रतिमा के समक्ष किसान मजदूर पंचायत का आयोजन किया मोर्चे के संयोजक शिव सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड कैप्टन यदुवंश प्रताप सिंह ने किया तथा मुख्य अतिथि अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बादल सरोज रहे विशिष्ट अतिथि किसान सभा के राज्य अध्यक्ष रामनारायण कोररिया राज्य महासचिव अखिलेश यादव रहे कार्यक्रम की शुरुआत गांधी प्रतिमा के साथ शहीद किसान राघवेंद्र सिंह को पुष्प अर्पित कर की गई मुख्य अतिथि बादल सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संरक्षण में अडानी अंबानी जैसे उद्योगपति हमारे देश की महत्वपूर्ण संपत्तियों पर कब्जा कर प्रति घंटे करोड़ों रुपए कमा रहे हैं तथा किसान मजदूर का दमन कर रहे हैं आज हम संकल्प लेते हैं कि राघवेंद्र सिंह की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

हम कॉरपोरेट कंपनियों का दमन नहीं सहेंगे हमारी लड़ाई निरंतर जारी रहेगी वहीं शहीद राघवेंद्र सिंह किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू ने जेपी गोलीकांड की कहानी को बयां किया संचालन किसान नेता रामजीत सिंह ने किया मुख्य वक्ताओं में समाजसेवी मास्टर बुद्धसेन पटेल सीटू यूनियन के नेता गिरजेश सिंह सेंगर सौरभ मिश्रा अमित सोहगौरा आशुतोष सिंह अजय तिवारी किसान नेता भैयालाल त्रिपाठी शिक्षक शौखीलाल तिवारी जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी विश्वनाथ चोटीवाला केके शुक्ला सतना सोभनाथ कुशवाहा लालता प्रसाद आदिवासी सीमेंट मजदूर यूनियन के राकेश सिंह सुखदेव द्विवेदी संतोष सिंह प्रदीप बंसल मिथिला सिंह धर्मेंद्र सिंह तेजभान सिंह भीम सिंह रामनरेश सिंह घनश्याम सिंह अभयराज सिंह धीरेंद्र सिंह सर्वेश सिंह सचिन सिंह मयंक सिंह अजयपाल सिंह मनधीर सिंह आदि ने कहा कि एमएसपी आवारापशु समस्या तथा अल्ट्राटेक प्रबंधन की तानाशाही के विरुद्ध लगातार लड़ाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button