Mauganj news:राजा रमेश सिंह के पुत्र युवराज गौरवदेव सिंह के निधन पर जनसंघ संस्थापक सहित राजनीतिक सामाजिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि।

Mauganj news:राजा रमेश सिंह के पुत्र युवराज गौरव देव सिंह के निधन पर जनसंघ संस्थापक सहित राजनीतिक सामाजिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि।
मऊगंज। सेंगर राजवंश किला मऊगंज के राजा रमेशप्रताप सिंह के पुत्र युवराज गौरव देव सिंह का कल इलाज के दौरान रीवा में हुए अचानक निधन की खबर सुनकर जहां समूचे मऊगंज जिले तथा रीवा जिले के राजनीतिक सामाजिक एवं राज परिवार से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई वहीं उनके निधन पर विंध्य में जनसंघ के संस्थापक तथा विभिन्न राजनीतिक सामाजिक जगत से जुड़ी हस्तियों ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजा रमेश प्रताप सिंह एवं उनके परिवार के लिए बज्रपात एवं जिले व क्षेत्र की अपूरणीय छति बताया तथा परमात्मा बैकुण्ठनाथ से अपने दिव्य श्रीचरणों में चिर शांति प्रदान करने व परिजनों इष्ट मित्रों एवं शुभ चिंतकों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। भाजपा के प्रदेश मंत्री तथा बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक राजेश पांडे ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि राजा रमेश प्रताप सिंह के ऊपर यह विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है इसके पूर्व उनके छोटे पुत्र का निधन भूल कर जहां राजा साहब राष्ट्रवाद समाज सेवा में जुड़े हुए थे निश्चित यह समूचे संघ परिवार की अपूर्णीय क्षति है। भाजपा मऊगंज जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने गौरव देव सिंह के निधन पर छुब्ध मन से शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह राजा रमेश प्रताप सिंह के साथ ही समूचे मऊगंज व रीवा जिले के सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र से सरोकार रखने वाले जन-जन की अपूर्णीय छति है वरिष्ठ भाजपा नेता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोष सिंह सिसोदिया ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हृदय विदारक अपूर्णीय छति बताया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रीवा विभाग संचालक डॉ रवि प्रताप द्विवेदी एवं जिलासंचालक रामाधार मिश्रा ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि युवराज गौरव देव सिंह का निधन राजा रमेश प्रताप सिंह ही नहीं समूचे संघ परिवार की भी अपूरणीय क्षति है।, भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष गजराज सिंह तथा मऊगंज जिला अध्यक्ष हरिशंकर पांडे ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजा रमेश प्रताप सिंह जैसे समाजसेवी के पुत्र के निधन पर समूचे किसान संघ को गहरा आघात लगा है प्रदेश व जिला किसान संघ की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमात्मा से मृतात्मा की चिर शांति की कामना की है। इसके अतिरिक्त मऊगंज भाजपा के विधानसभा संयोजक वीरेंद्र बहादुर सिंह वरिष्ठ नेता शिवदत्त मिश्र ज्योति गुप्ता भाजपा मंडल हनुमान अध्यक्ष सुनील शुक्ल खटखरी मंडल अध्यक्ष मुद्रिका पटेल,मऊगंज मंडल अध्यक्ष सुलेद्र गुप्ता, भगवान प्रसाद मिश्र आदि ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की है।