Rewa news:खरीदी तेज लेकिन परिवहन की गति अत्यंत धीमी, केन्द्रों पर डंप है हजारों क्विंटल धान,यदि फिर बारिश हुई तो धान बचाना हो जाएगा मुश्किल!

Rewa news:खरीदी तेज लेकिन परिवहन की गति अत्यंत धीमी, केन्द्रों पर डंप है हजारों क्विंटल धान,यदि फिर बारिश हुई तो धान बचाना हो जाएगा मुश्किल!
कई केन्द्रों पर बरदाना नहीं
धान खरीदी चल रही है, लेकिन कई केन्द्रों से बारदाना खत्म होने की जानकारी भी आ रही है। बारदाना नहीं होने से धान की तौल नहीं हो पा रही है, और किसान इस भीषण ठंड में परेशान हो रहे हैं। बताया गया है कि तराई अचंल के केन्द्रों के साथ ही देवतालाब, नईगढ़ी के केन्द्रों में पर्याप्त बारदाना नहीं पहुंच रहा है।
रीवा . तीन दिन बंद रहने के बाद अब फिर से धान खरीदी तेजी से शुरू है। लेकिन परिवहन का काम उतना ही धीमा चल रहा है। जिससे यदि फिर बारिश हुई तो धान बचाना मुश्किल हो जाएगा। मौसम के मिजाज को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि बारिश फिर हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने जिले में मानसून शुष्क रहने की जानकारी दे रहा है, लेकिन जिस तरह से एक बार फिर आसमान में बादल आ गए हैं उससे किसान परेशान हैं। जिले के 95 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी हो रही है। प्रत्येक केन्द्र में हजारों क्विंटल धान डंप है। अकेले करहिया केन्द्र में ही 30 हजार क्विंटल से अधिक धान पड़ी है। लेकिन धान का परिवहन तेजी से नहीं हो पा रहा है। कलेक्टर ने भी आदेश दिया था कि अतिरिक्त ट्रकों को लगाकर धान का परिवहन कराया जाए, लेकिन इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी है। केन्द्र प्रभारी भी इस बात से परेशान हैं कि एक बार फिर मौसम खराब हो रहा है और यदि इस बार बारिश हुई और धान भीग गई तो बचाना मुश्किल होगा। किसान सुब्रतमणि त्रिपाठी ने बताया कि धान की खरीदी अभी दो सप्ताह और चलेगी लेकिन धान को बारिश से बचाने के लिए अभी भी केन्द्रों पर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। वहीं धान के उठाव व परिवहन का काम भी धीमा ही चल रहा है।