Rewa MP: मनगवां पुलिस ने 5 हजार के ईनामी फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।

Rewa MP: मनगवां पुलिस ने 5 हजार के ईनामी फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।
लूट की घटना कारित करने वाले 03 वर्षो से फरार 5000 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रीवा। पुलिस अधीक्षक जिला रीवा विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक कुमार लाल के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग मनगवां ओमप्रकाश, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनगवां निरी. वर्षा सोनकर, चौकी प्रभारी उप.निरी. रामनरेश तिवारी द्वारा हमराह पुलिस स्टाफ की मदद से थाना मनगवां के अपराध क्र. 210/2022 धारा 392 ता.हि. का आरोपी जो वक्त घटना से लगातार फरारी काट रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रीवा द्वारा 5000 रुपये का नगद इनाम घोषित किया गया था फरार आरोपी को काफी अथक प्रयास के मनगवां पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपीः- प्रफुल्ल दुबे पिता प्रदीप दुबे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मझिगंवा (डेरा) थाना लौर जिला मऊगंज (म.प्र.)
इस कार्यवाई में निरी. वर्षा सोनकर उप.निरीक्षक रामनरेश तिवारी, प्रआर. 49 अवधेश तिवारी, आर. 996 अर्पित सिंह, आर. 897 अभय सिंह यादव की सराहनीय भूमिका रही।