Mauganj news:मुख्य आरोपी की मां गिरफ्त में,बालिग निकली नाबालिग बहन!

Mauganj news:मुख्य आरोपी की मां गिरफ्त में,बालिग निकली नाबालिग बहन!
प्रयागराज से मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मऊगंज .गडऱा कांड में मुख्य आरोपी गुड़िया कोल को पुलिस ने सोमवार को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। उक्त महिला प्रयागराज में छिपकर पुलिस की नजरों से बचने का प्रयास कर रही थी। बंधक बने युवक के साथ मारपीट करने में उक्त महिला शामिल थी और वह मुख्य आरोपी अशोक कोल की मां है। उसको पूछताछ के लिए पुलिस मऊगंज ला रही है। घटना में अभी भी कई आरोपी फरार हैं, जिनका पता नहीं चल पाया है। सोमवार को पुलिस ने कुछ आरोपियों का लोकेशन प्रयागराज और बनारस में ट्रेस किया था जिस पर मऊगंज से टीमें प्रयागराज और बनारस भेजी गई हैं।
गड़रा कांड में पुलिस ने एक दिन पूर्व पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
शाहपुर थाने के गडऱा गांव में हुई घटना के 6 आरोपियों को पुलिस ने एक दिन पूर्व प्रयागराज से गिरफ्तार किया था, जो वहां कोतवाली थाना क्षेत्र में छिपे हुए थे। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस पूछताछ के लिए मऊगंज ले आई। उनसे घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। मुख्य आरोपी की बहन सनी कोल पुलिस से खुद को नाबालिग बता रही थी, जिसका आधार कार्ड पुलिस ने चेक किया तो वह बालिग निकली। बहन को युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त अन्य आरोपी श्यामलाल कोल, सचिन कोल, अनिल प्रजापति, राजेश कोल, बुद्धसेन कोल, मुन्नीलाल कोल, भानवती कोल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देररात तक आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किये है। सभी आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश कर दिया जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। इस प्रकरण में अभी तक पुलिस 40 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कुछ आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।