रीवा

Rewa news, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का बरसात से पहले निर्माण पूरा कराने उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया निर्देश।

Rewa news, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का बरसात से पहले निर्माण पूरा कराने उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया निर्देश।

विराट वसुंधरा
रीवा । मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा नगर निगम क्षेत्र में चल रहे सीवर निर्माण कार्य तथा बीहर रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। बाबा घाट में बनाए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के संबंध में अधिकारियों को निर्देश देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण बारिश के पहले हरहाल में पूरा कराएं। इसके लिए स्थान निर्धारित कर दिया गया है। आवश्यक पाइप का तत्काल आर्डर दे दें। बीहर नदी में किसी भी स्थिति में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए। नगर की स्वच्छता के लिए भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण अनिवार्य है। इसके अलावा बिछिया तथा अन्य स्थानों पर बनाए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों का निर्माण भी तेजी से पूरा कराएं।

उप मुख्यमंत्री ने रिवर फ्रंट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कहा कि अच्छी गुणवत्ता के पेवर ब्लॉक लगाएं। निर्धारित स्थलों पर वृक्षारोपण तत्काल आरंभ कराएं। रोपित पौधों की सुरक्षा तथा देखभाल के उचित प्रबंध करें। पुलिस अधीक्षक पचमठा में आवश्यक सुरक्षा बल तैनात कर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नियंत्रण करें।

असामाजिक तत्वों द्वारा आमजनता के लिए किए गए निर्माण कार्यों को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, अधीक्षण यंत्री शैलेन्द्र शुक्ला, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड अनुज प्रताप सिंह तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button