E-paper

मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने पंचायती राज जनप्रतिनिधियों को बना दिया अधिकार विहीन लंगड़ा लूला : मृगेन्द्र नाथ त्रिपाठी।

मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने पंचायती राज जनप्रतिनिधियों को बना दिया अधिकार विहीन लंगड़ा लूला : मृगेन्द्र नाथ त्रिपाठी।

 

भोपाल। जनपद एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जनपद सदस्य गंगेव मृगेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहां है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के अधिकारों को कुचला गया है जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य सरपंच पंच सभी पंचायती राज जनप्रतिनिधि जमीनी जनप्रतिनिधि होते हैं और जनता से उनका सीधा लगाव होता है सरकार में बैठे लोग पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के अधिकारों में कटौती कर दिए हैं पूरे मध्य प्रदेश में पंचायती राज जनप्रतिनिधि ही नहीं जानता भी भाजपा सरकार से नाखुश है ग्रामीण स्तर पर विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं सरकार के सौतेले पन के कारण जनता मूलभूत विकास कार्यों से वंचित है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि पंचायत अधिनियम के तहत सरपंचों को जो अधिकार दिए गए थे वह अधिकार वर्ष 2003 में भाजपा सरकार द्वारा छीन लिया गया था जिससे सरपंचों को अक्सर छोटे-छोटे जनहित से जुड़े काम कराने में दिक्कतें हो रही हैं। श्री त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वराज के लिए सपना देखा था लेकिन महात्मा गांधी का सपना साकार नहीं हुआ है। हालात यह हैं कि एक तरफ सरकार ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए योजनाएं बना रही है लेकिन वास्तविकता कुछ और है। पूर्व में कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पंचायती राज व्यवस्था लागू कर मध्य प्रदेश में पंचायत को संपूर्ण अधिकार देकर महात्मा गांधी के स्वप्न और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के विचारों को धरातल पर लाया था लेकिन भाजपा की जन विरोधी शिवराज सिंह सरकार ने पंचायत को लंगड़ा लूला बनाकर रख दिया है। उन्होने कहा कि पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के हितों के लिए हम संघर्ष की लड़ाई लड़ेंगे क्योंकि हमारे हितों के साथ भाजपा सरकार द्वारा कुठाराघात किया जा रहा है, वेतन तो नाम मात्र का मिल रहा है इसके साथ ही कई अधिकार छीन लिये गये है। ज्ञात हो कि इन दिनों भोपाल में कांग्रेसी नेताओं की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी बैठक हो रही है और मध्य प्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाने हैं जिसके लिए कांग्रेस पार्टी मंथन कर रही है श्री त्रिपाठी ने कहा कि हम मुद्दों के आधार पर और जनता के हितों की रक्षा के लिए और महात्मा गांधी के स्वप्न पंचायती राज को साकार करने के लिए कांग्रेस पार्टी के साथ है और मध्य प्रदेश में प्रदेश भर के सभी पंचायती राज जनप्रतिनिधि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को जिताकर मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे इस दौरान कांग्रेस नेता रीवा सरपंच योगेन्द्र दुबे, धीरेन्द्र राणा, रामशरण कोरी और, विपिन दुबे रिंकू भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button