Maihar news:मैहर गौरव दिवस पर एकसाथ दस हजार छात्र/छात्राएं गाएंगे राष्ट्रगान।

Maihar news:मैहर गौरव दिवस पर एकसाथ दस हजार छात्र/छात्राएं गाएंगे राष्ट्रगान।
भारत विकास परिषद एवं जिला प्रशासन का संयुक्त आयोजन
MAIHAR:- मैहर गौरव दिवस को भव्यता प्रदान किये जाने हेतु आगामी 5 अक्टूबर को नगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं। इसी क्रम में भारत विकास परिषद एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नगर की सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों के दस हजार छात्र/छात्राओं द्वारा एकसाथ राष्ट्रगान का गायन कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया जायेगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा हेतु रविवार दोपहर अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, गिनीज बुक की प्रतिनिधि विभूति मिश्रा, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रकाश अग्रवाल (विक्की भैया),संजय जादवानी, छोटू मैनी, आनंद वर्मा एवं सुनील जैन ने उस्ताद अल्लाउद्दीन खां स्टेडियम का निरीक्षण किया* तथा कार्यक्रम की रूप-रेखा तय की गयी।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि मैहर गौरव दिवस के अवसर पर मैहर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। स्थानीय खेल मैदान पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मैहर के 10 हजार छात्र/छात्रा एक साथ राष्ट्रगान का गायन करेंगे। जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।
अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में हर प्रकार का प्रशासनिक सहयोग प्रदान किये जाने की बात कही।
निश्चित ही यह आयोजन मैहर के गौरव दिवस पर गौरव का पल लेकर आएगा।