मध्य प्रदेशरीवा

Mauganj news:नगर में नहीं जले अलाव ठंड से परेशान हो रहे लोग!

Mauganj news:नगर में नहीं जले अलाव ठंड से परेशान हो रहे लोग!

 

 

 

 

 

 

नईगढ़ी . शीतलहर के साथ ठंड जोर पकड़ रही है। नगर में पिछले सप्ताह से रात का तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। ठंड से बचाव के लिए अभी तक नगर परिषद के द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। स्कूलों के समय में भी बदलाव की मांग की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

नगर में अस्थाई गौशाला होने से बेसहारा मवेशी भी ठंडी से परेशान है। अलाव जलाने से मानव और मवेशियों को काफरी राहत मिलती है। नगर परिषद द्वारा कही भी लकडिय़ों का इंतजाम नहीं किया गया है। लोग अपने स्तर पर कूड़ा कचड़ा इकट्ठा करके अलाव जलाकर ठंडी से बचने के जतन कर रहे हैं। इसमें लोग प्लास्टिक तक जला रहे हैं जो पर्यावरण में जहरीला धुएं छोड़ रही है। नगर में बस स्टैंड, अस्पताल चौराहा, थाना परिसर, अष्टभुजी माता मंदिर,तहसील परिसर, जनपद आदि सहित अन्य स्थानों में अलाव की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button