MP news : CM डॉ मोहन यादव की सरकार अब प्रदेश की महिलाओं को देने जा रही यह बड़ी सौगात।

MP news : CM डॉ मोहन यादव की सरकार अब प्रदेश की महिलाओं को देने जा रही यह बड़ी सौगात।
मध्यप्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं की झड़ी लगा दी गई है एक तरफ जहां केंद्र सरकार की योजनाओं से गरीब और मध्यम वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं तो वही मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं थी जनता के लिए सहारा बनी हुई है खासकर सरकार द्वारा महिलाओं को लेकर बड़ी-बड़ी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनमें लाडली बहन योजना सबसे सफल और लोकप्रिय योजना बन चुकी है इसके साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने कई तरह की योजनाएं चला रखी है राज्य की शिक्षित और अशिक्षित सभी प्रकार की महिलाएं सरकार की इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ रही है इसी कड़ी में मध्यप्रदेश शासन की युवा शक्ति मिशन के बाद अब डॉ मोहन सरकार महिला शक्ति मिशन की तैयारी कर रही है महिला शक्ति मिशन की शुरूआत इसी जनवरी माह से शुरू की जा सकती है यह योजना प्रदेश की महिलाओं के समग्र विकास करने की पहल के रूप में देखी जा रही है इसके शहर सरकार की सभी विभागों को अलग-अलग तरीके से काम करने होंगे जिससे दूसरे कई राज्यों की कामों को भी शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश के विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए बढ़-चढ़कर कम कर रहे हैं उन्होंने बीते शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर महिला शक्ति मिशन की तैयारी के संबंध में चर्चा की है उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाओं के कल्याण से जुड़े सभी बिंदु इसमें शामिल करना है कोशिश होनी चाहिए कि मकर संक्रांति से इस मिशन को कामयाब करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाये जिससे कि महिलाओं को सरकार के भविष्य की योजनाओं में अधिक से अधिक शामिल किया जा सके।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश
महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ी इस योजना में उद्योगों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के साथ ही उनकी आय बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराने संबंधी प्रक्रिया को आसान किया जाना है इसके साथ ही शिक्षित महिलाओं को सरकारी नौकरियों में भागीदारी बढ़ाने के साथ ही उनके उच्च शिक्षा पर फोकस किया जाना है ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश में भारी संख्या में सरकारी नौकरियां आने वाले समय में भर्ती की जानी है इन नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक हो सरकार की यही मंशा है