मध्य प्रदेशरीवा

MP news, गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह 27 अक्टूबर को नामांकन करेंगे दाखिल।

MP news, गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह 27 अक्टूबर को नामांकन करेंगे दाखिल।

रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से घोषित भाजपा प्रत्याशी नागेंन्द्र सिंह 27 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे ज्ञात हो कि चार बार विधायक रहे नागेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने फिर से 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह 27 अक्टूबर को महाराजा होटल के पास एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 9 बजे अपने हजारों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कलेक्टर कार्यालय रीवा के लिए ढ़ोल-नगाड़ों के साथ रवाना होंगे। आपको बता दें कि नागेंद्र सिंह राजनीति के मझे हुए खिलाड़ी हैं। उनके सामने राजनीति के बड़े-बड़े दिग्गज चुनाव लड़ने से पहले हार मान जाते हैं। राजनीतिक पंडित व विश्लेषक उन्हें राजनीति का चाणक्य मानते हैं। वो क्षेत्र में हर वर्ग व समुदाय के लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। नागेंन्द्र सिंह का मुकाबला कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कपिध्वज सिंह से माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button