मध्य प्रदेश
MP news:महिला दिवस पर महिलाओं ने संभाली पशुपतिनाथ मंदिर की व्यवस्थाएं!

MP news:महिला दिवस पर महिलाओं ने संभाली पशुपतिनाथ मंदिर की व्यवस्थाएं!
मंदसौर.महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मंदसौर में पशुपतिनाथ मंदिर की व्यवस्थाएं महिला श्रद्धालुओं को सौंपी गईं। शिवना घाट आरती का आयोजन और संचालन महिलाओं ने किया। आरती समाजसेवियों, गायत्री परिवार और महिला भक्तों द्वारा की गई। आज भी पशुपतिनाथ मंदिर की पूजा, आरती और प्रबंधन महिलाओं और महिला पंडितों द्वारा किया जाएगा। पहली बार पशुपतिनाथ मंदिर का प्रबंधन और संचालन एक दिन के लिए पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जाएगा। सुरक्षा गार्ड, सफाईकर्मी, प्रसाद बनाने वाले आदि सभी काम महिलाएं ही करेंगी।