भोपालमध्य प्रदेश

BJP नेता की हथेली काटने वालों के मकान पर चला MP CM Dr मोहन यादव का बुलडोजर, आरोपियों पर हुई NSA की कार्यवाई।

BJP नेता की हथेली काटने वालों के मकान पर चला MP CM Dr मोहन यादव का बुलडोजर, आरोपियों पर हुई NSA की कार्यवाई।

 

विराट वसुंधरा
भोपाल । मुख्यमंत्री बनने के बाद CM डॉ मोहन यादव के तेवर सामने आ गए हैं जहां शपथ ग्रहण करने के साथ लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध और खुले में मांस बेचने पर पावंदी लगाने के आदेश दिए थे और दूसरे दिन ही BJP नेता की हथेली काटने वाले 5 आरोपियों के 3 घरों पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिए गये है ज्ञात हो कि आरोपियों ने बीते 5 दिसंबर को तलवार मारकर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ अरेरा मंडल के महामंत्री देवेंद्र सिंह ठाकुर की हथेली काट दी थी, डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला एक्शन है।

BJP नेता पर किया गया था हमला।

भाजपा झुंगी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अरेरा महामंत्री देवेंद्र सिंह ठाकुर के ऊपर बीते 5 दिसंबर को जनता कॉलोनी के रहने वाले आरोपी फारुख ,राइन उर्फ मिन्नी, असलम, समीर उर्फ बिल्लू, शाहरुख और बिलाल ने साईं बोर्ड के पास देवेंद्र सिंह पर हमला किया था और घटना के नौ दिनों बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बुलडोजर आरोपियों के घर पहुंच कर काम तमाम कर दिया तो वहीं भाजपा नेता देवेंद्र सिंह की हथेली की दो सर्जरी हो चुकी है हमले में घायल देवेंद्र सिंह की हालत अब ठीक बताई जा रही है वह भोपाल के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती है जहां इलाज चल रहा है।

एक आरोपी के विरुद्ध NSA की हुई कार्रवाई।

भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ठाकुर पर हमले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 8 दिसंबर को भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने इनमें से एक आरोपी फारुख राइन उर्फ बिन्नी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया था। उस पर मारपीट के 14 केस दर्ज हैं। वह हबीबगंज पुलिस थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल है हमला करने वाले पांचों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के बताए गए है।

एसडीएम सहित 25 लोगों का दस्ता रहा मौजूद।

कोलार SDM आशुतोष गोस्वामी की अगुआई में पहुंची नगर
निगम की टीम ने इन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया।
अतिक्रमण उड़नदस्ता अधिकारी प्रतीक गर्ग और हबीबगंज थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया ने बताया कि मकानों के अवैध हिस्से के अतिक्रमण को गिरा दिया गया है, क्योंकि बिल्डिंग परमिशन समेत अन्य अनुमतियां नहीं थीं। निगम के 25 से अधिक कर्मचारियों ने मकान तोड़ने की कार्रवाई की है जहां अतिक्रमण को हटाने में डेढ़ घंटे लगे हैं इस कार्यवाही के बाद अब आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button