मध्य प्रदेश

MP news, साम दाम दंड भेद अस्त्र-शस्त्र के दम पर चुनाव जीतने का फरमान जारी करने वाले भाजपा लोकसभा प्रत्याशी पर कार्रवाई की मांग।

MP news, साम दाम दंड भेद अस्त्र-शस्त्र के दम पर चुनाव जीतने का फरमान जारी करने वाले भाजपा लोकसभा प्रत्याशी पर कार्रवाई की मांग।

चार बार के सांसद, गुंडों वाली भाषा, जिम्मेवार प्रशासन मौन क्यो:- नारायण त्रिपाठी।

विराट वसुंधरा प्रतिनिधि
रामनगर मैहर- मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि चाल चरित्र चेहरे की दुहाई देने वाली भारतीय जनता पार्टी के सांसद गणेश सिंह जी विगत दिनों अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जिस तरह से साम,दण्ड,भेद,अस्त्र, शस्त्र के साथ चुनाव में उतरने बूथ जिताने की बात कह रहे है यह बात घोर आपत्ति जनक है। प्रभू श्रीराम के आदर्शो को मानने की दुहाई देने वालो के मुह से चुनाव जीतने के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग कर आमजन को उकसाने खून खराबा करने को प्रेरित करने वाले गणेश सिंह जी पर कार्यवाही होनी चाहिए। नारायण त्रिपाठी ने कहा कि आखिर इस संसदीय क्षेत्र का प्रशासन क्या कर रहा है आदर्शो की दुहाई देने वाली पार्टी के जिम्मेवार लोग वायरल वीडियो के बाद भी चुप्पी साधे है आखिर क्यों? पार्टी का तो समझ मे आता है क्योंकि पार्टी के खाने के दांत अलग है और दिखाने के दांत अलग है पार्टी की बात तो देश के लोग समझते है कि मुख में राम बगल में छुरी इनके रहती है तभी तो सांसद प्रत्यासी खुले मंच से ऐसी भाषा बोलते है।

उन्होंने कहा कि लेकिन जिले के प्रशासन की ऐसी गुलामी मैने पहलीबार देखी है कि एक प्रत्यासी खुले मंच से चुनाव में साम दंड भेद अस्त्र,शास्त्र की बात कर रहा है और तंत्र कार्यवाही की वजाय चुप्पी साधे बैठा है। जबकि इस असंसदीय भाषा के प्रयोग के लिए कम से कम सांसद प्रत्यासी को 15 दिनों के लिए चुनाव प्रचार से दूर किया जाना चाहिए साथ ही बोली गयी भाषा के लिए मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र की जनता जनार्दन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी गणेश सिंह की भाषा पर संज्ञान लिया जाना चाहिए ऐसे बड़बोलेपन ऐसे घमंड को सही समय पर जबाब दिया जाना चाहिए कि चुनाव साम दंड भेद अस्त्र शस्त्र से नही बल्कि जनता जनार्दन के प्रति समर्पण उनके लिए किए गए जन हितैषी कार्यो की बदौलत जीता जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button