इंदौरमध्य प्रदेश

MP news, पुल से नीचे गिरी यात्रियों से खचाखच भरी बस, दो की मौत, 50 से अधिक यात्री घायल।

MP news, पुल से नीचे गिरी यात्रियों से खचाखच भरी बस, दो की मौत, 50 से अधिक यात्री घायल।

 

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर में बीती दरम्यानी रात बड़ी दुर्घटना घटित हुई है जहां एक यात्रियों से खचाखच भरी बस पुल के नीचे गिर गई है इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत और 40 यात्रियों के घायल होने की खबर आ रही है सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि बीते सोमवार की दरम्यानी रात इंदौर से शिवपुरी अशोक नगर की ओर जा रही यात्रियों से खचाखच भरी बालाजी ट्रेवल्स की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें ड्राइवर सहित आधार सैकड़ो लोग घायल हुए हैं। लोगों का मानना है कि ड्राइवर को चक्की आने के कारण बस अनियंत्रित होकर ओवर ब्रिज के नीचे गिर गई बालाजी ट्रैवल्स की लग्जरी बस पचोर के नजदीक सदगुरु ढाबे के निकट अनियंत्रित होकर रात करीब 1,30 बजे पुल से नीचे गिरी है इस इस दुर्घटना में बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई है और लगभग 50 से अधिक से अधिक यात्री घायल बताए गए हैं जिसमें 9 लोगों को गंभीर बताया गया है।

 

इस भीषण सड़क दुघर्टना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से बस के अंदर फंसे यात्रियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया इस बस में सवार यात्रियों में अधिकांश लोग गुना और अशोकनगर जिले के बताए जा रहे हैं दुर्घटना में मृतक में से एक की पहचान हो चुकी है जबकि दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं की जा सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button