सिंगरौली

singrauli news : पुलिस, प्रशासन द्वारा बैढ़न शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

सिंगरौली। इस वर्ष 15 अगस्त 2024 को हम अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे है। आजादी के इस महापर्व पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा के सम्मान में देशभर में हर घर तिरंगा अभियान एवं आजादी के रंग खाकी के संग अभियान मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोडना और उन्हें देश की आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करना है।

 

अभियान की मूल भावना है कि लोग अपने राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति गर्व महसूस करें और अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव जी द्वारा भी समुचे मध्यप्रदेश में अभियान को हर्ष उल्लास से मानने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं जिसके तारतम्य में पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश सुधीर कुमार सक्सेना के निर्देशानुसार दिनांक 09 से 15 अगस्त तक आजादी के रंग खाकी के संग अभियान आयोजित किया जा रहा है जिसके तारतम्य में आज दिनांक 13-08-2024 को विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला जिला सिंगरौली, पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बैढ़न शहर मे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।उक्त तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम से होते हुये मश्जिद तिराहा, अम्बेडकर चौक से होते हुये वापस राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम तक निकाली गई।

उक्त तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, थाना प्रभारी बैढ़न अशोक सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, निरीक्षक श्रीमती अर्चना दिवेदी, सूबेदार श्री आशिष तिवारी, महिला थाना प्रभारी प्रियंका शर्मा, उप निरी. सुधाकर सिंह परिहार, चौकी प्रभारी खुटार, उप निरी. निरज सिंह, चौकी प्रभारी गोभा, उप निरी. श्रीमती प्रियंका मिश्रा, चौकी प्रभारी शासन, स्कूल के बच्चे एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी व शहर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुये जिन्होने अपने-अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button