सिंगरौली

SINGRAULI NEWS : वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त

वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त

सिंगरौली. रेलवे के प्रयागराज मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य सेकई ट्रेनों का परिचालन निरस्त है। वाराणसी-सिंगरौली-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस भी शामिल है। प्रयागराज मंडल के नारायणपुर बाजार स्टेशन और ज्योनाथपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य शुरू किया गया है।

इस कारण गाड़ी संख्या 13345 वाराणसी-सिंगरौली इंटरसिटी एक्स 15 से 18 तक, गाड़ी संख्या 13346 सिंगरौली-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 से 19 सितंबर तक, गाड़ी संख्या 13343 वाराणसी-शक्तिनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस 19 व 20 सितंबर और गाड़ी संख्या 13344 शक्तिनगर- वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 व 21 सितंबर को निरस्त रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button