SINGRAULI NEWS : रामलीला मैदान में सामूहिम रूद्राभिषेक कार्यक्रम का हुआ आयोजन ,सावन सोमवार पर सिंगरौली के बैढ़न में 31 परिवारों ने किया अनुष्ठान

रामलीला मैदान में सामूहिम रूद्राभिषेक कार्यक्रम का हुआ आयोजन ,सावन सोमवार पर सिंगरौली के बैढ़न में 31 परिवारों ने किया अनुष्ठान
सिंगरौली-सिंगरौली जिले के बैढ़न रामलीला ग्राउंड में सावन सोमवार के अवसर पर सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। इसका आकर्षक पहलू उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर बनाया गया शिवलिंग रहा। बैढ़न के संयुक्त व्यापारी मंडल की ओर से लगभग 5 साल पहले शुरू किया गया यह आयोजन अब हर साल सावन सोमवार पर नियमित रूप से होता है। इस वर्ष 31 वेदियां बनाई गईं, जिन पर परिवारों ने एक साथ रुद्राभिषेक किया गया।इसमें शामिल होने वाले भक्त अशोक सिंह ने बताया कि वे कई वर्षों से इस आयोजन का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, परिवार के साथ बैठकर रुद्राभिषेक करने से बड़ी शांति मिलती है।
REWA NEWS : राजस्व अधिकारियों ने जिले भर में किया खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण
पुजारी अनुजधार द्विवेदी ने बताया कि सावन सोमवार पर भगवान भोलेनाथ की आराधना का सबसे सरल माध्यम रुद्राभिषेक है। उन्होंने सभी भक्तों को पूरे विधि-विधान से रुद्राभिषेक कराया।
कार्यक्रम में रुद्राभिषेक करने वाले भक्तों के अलावा 50 से अधिक लोग इस अनुष्ठान को देखने के लिए पहुंचे। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजा राम केसरी ने बताया कि उनका उद्देश्य सभी भक्तों को रुद्राभिषेक कराना है।उन्होंने कहा, कई बार लोग चाहकर भी अपने घर में रुद्राभिषेक नहीं कर पाते। हमारा प्रयास है कि भगवान भोलेनाथ की आराधना से कोई भी वंचित ना रहे।
झमाझम बारिश से नीमच सिंगोली सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मार्ग बंद