मैहर के धतुई में अंधे कत्ल का खुलासा, पोता ही निकला दादी का हत्यारा
सतना. मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के ग्राम धतुई में पांच दिन पहले हुई बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतका का पोता ही निकला. घटना जमीन के विवाद के चलते हुई थी.
सिंगरौली जिले में ननि की सर्वदलीय बैठक में विकास कार्यों में तेजी लाने पर सहमति बनी
ताला थाना प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम धतुई में 71 साल की महिला श्रीमती गीता अग्रिहोत्री की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो मृतका और उसके पोते के बीच जमीन को लेकर विवाद सामने आया. इसलिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और शक के आधार पर राजकुमार उर्फ मिश्रा अग्रिहोत्री पिता विनोद उर्फ दिनेश उम्र 22 साल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू की. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में राजकुमार ने हत्या करना कबूल कर लिया. राजकुमार ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी की सुबह उसने ज़मीन के झगड़े में अपनी दादी श्रीमती गीता अग्रिहोत्री के सिर पर सिलोटा से ज़ोर से मारा। जब दादी गिर गईं, तो राजकुमार ने उनके पैरों से चांदी की बालियां और अंगूठी निकाल ली और भाग गया। पुलिस ने बालियां और अंगूठी समेत फटे कपड़े बरामद करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।





