---Advertisement---

Mauganj MP:झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के बहाने युवती को फंसाया, शादी कर किया बलात्कार, फिर हुआ लापता!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 25 Mar 2026, 06:53 AM

Mauganj MP:झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के बहाने युवती को फंसाया, शादी कर किया बलात्कार, फिर हुआ लापता!

 

 

 

 

मऊगंज. झोलाछाप डाक्टर ने एक युवती के साथ बलात्कार किया था। युवती मार्च 2025 में बड़ागांव में क्लीनिक संचालित करने वाले अनिल कुमार गोड़ के यहां इलाज करवाने गई थी। आरोपी ने उसका इलाज किया और उसको अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी शादीशुदा था लेकिन उसने युवती को शादी नहीं होने की जानकारी दी थी। उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और आरोपी युवती को महेबा थाना नईगढ़ी में रहने वाली चाची के घर लाकर शादी कर लिया। इसके बाद किराये का मकान लिया था जिसमें एक साल तक युवती को पत्नी बनाकर रखे था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।

 

 

 

 

बताया गया कि युवती जब अपने मायके आ गई थी और आरोपी अपनी क्लीनिक बंद करके भाग गया। युवती का न बर भी उसने ब्लैक लिस्ट कर दिया था। युवती वापस लौटकर आई तो उसकी बड़ागांव और महेबा की क्लीनिक में ताला बंद था। युवती उसको खोजते हुए उसके गांव महेबा पहुंची तो वहां उसको आरोपी की पत्नी और बच्चे मिले।

 

 

 

 

आरोपी पहले शादीशुदा था और उसके बच्चे भी थे लेकिन युवती को उसने झूठ बोलकर शादी की थी। अपने सान हुये धोखे की शिकायत लेकर युवती ने एसपी कार्यालय में फरियाद की जिस पर एसपी के निर्देश पर आपराधिक प्रकरण कायम किया गया। पुलिस ने घटनाकारित करने वाले आरोपी को उसके गांव में रेड कार्रवाई कर दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर जेल दाखिल किया गया।

 

 

 

इनका कहना है

एक युवती के साथ आरोपी ने शादी की थी और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। आरोपी झोलाछाप डाक्टर था और युवती से झूठ बोलकर शादी किया था। उसने अपनी पहली शादी की बात छिपाई थी। आरोपी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर पूरे मामले को जांच में लिया गया है।

सची पाठक, एसडीओपी-मऊगंज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 25, 2026

March 25, 2026

March 25, 2026

March 25, 2026

March 25, 2026

March 25, 2026

Leave a Comment