---Advertisement---

Mauganj MP:मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 29 Jan 2026, 09:37 AM

Mauganj MP:मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न!

 

 

 

मऊगंज.जिले में कुपोषण की रोकथाम एवं बच्चों के पोषण स्तर में सुधार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विगत माह के दौरान नवीन रूप से चिन्हित कुपोषित श्रेणी के बच्चों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी चिन्हित बच्चों का मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम अंतर्गत शत-प्रतिशत पंजीयन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए, जिससे पात्र बच्चों को शासन द्वारा प्रदत्त समस्त स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराए जा सकें।

 

 

 

कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए कि मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम अंतर्गत पंजीकृत किए गए समस्त गंभीर कुपोषित बच्चों को अमॉक्सीसिलिन दवा की पर्याप्त एवं सतत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि संक्रमण की रोकथाम करते हुए उनके स्वास्थ्य स्तर में अपेक्षित सुधार लाया जा सके। बैठक में कुपोषित बच्चों की नियमित मॉनिटरिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण आहार की आपूर्ति एवं फॉलो-अप की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने तथा मैदानी स्तर पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम सहित अन्य पोषण एवं स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी तथा निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में पूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले में कुपोषण उन्मूलन की दिशा में ठोस एवं प्रभावी प्रगति सुनिश्चित की जा सके। बैठक में अपर कलेक्टर पी के पांडेय, संयुक्त कलेक्टर एपी द्विवेदी,डिप्टी कलेक्टर पवन गौरिया, एसडीएम मऊगंज राजेश मेहता, एसडीएम हनुमना रश्मि चतुर्वेदी,जिला कार्यक्रम अधिकारी आशीष द्विवेदी, बीएमओ डॉ प्रदुम शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 14, 2026

May 14, 2026

May 14, 2026

May 14, 2026

May 14, 2026

May 12, 2026

Leave a Comment