Mauganj MP:नईगढी पुलिस द्वारा पकडी गई भारी मात्रा मे अवैध शराब!
मऊगंज.पुलिस अधीक्षक मऊगंज श्री दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन एवं अति. पु.अधी. मऊगंज श्री विक्रम सिंह परिहार,एसडीओपी महोदय मऊगंज श्रीमती सचि पाठक के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक ऋषि कुमार द्विवेदी के कुशल नेतृत्व मे हमराह स्टाफ द्वारा भारी मात्रा मे अवैध शराब जप्त कर शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार।
विवरण
दिनांक 24/03/26 थाना नईगढी पुलिस को दौरान रात्रि गस्त मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की गढ तरफ से दो व्यक्ति मोटरसायकल मे अवैध शराब रखकर बिक्री हेतु नईगढी तरफ आ रहे है। मुखबिर सूचना पर नईगढी पुलिस द्वारा दो स्वतंत्र साक्षियो को साथ लेकर बधवा मोड के पास गढ नईगढी रोड मे नाकाबंदी कर गढ तरफ से आने वाली मोटरसायकल को रोककर मोटरसायकल चालक व प्लास्टिक की बोरी पकडे पीछे बैठे व्यक्ति से मुखबिर सूचना से अवगत कराकर पूछताछ की गई तो मोटरसायकल चला रहा व्यक्ति अपना नाम संजय पटेल पिता जयराम पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी बंधवा कोठार थाना नईगढ़ी जिला मऊगंज म.प्र.एवं पीछे बैठा व्यक्ति अपना नाम उमेश पटेल पिता राजबहोर पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बंधवा थाना नईगढ़ी जिला मऊगंज म.प्र. का होना बताया तथा दोनो के बीच रखी प्लास्टिक की बोरी के अंदर खाखी रंग के कुल 06 कार्टून मे 53 लीटर 280 एमएल अंग्रेजी व देशी प्लेन शराब कुल कीमती 40200 /- ( चालीस हजार दो सौ ) अवैध बिक्री के प्रयोजन से रखना पाए जाने पर उक्त शराब बिक्री के सबंध मे कोई वैध कागजात नही होने पर आरोपीगणो का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाए जाने से आरोपीगणो के सयुक्त अधिपत्य से उक्त अवैध शराब जप्त कर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगणो को उपजेल मऊगंज भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
01 संजय पटेल पिता जयराम पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी बंधवा कोठार थाना नईगढ़ी जिला मऊगंज म.प्र.
02. उमेश पटेल पिता राजबहोर पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बंधवा थाना नईगढ़ी जिला मऊगंज म.प्र.
जप्त मशरूका
01. खाखी रंग के कुल 06 कार्टून मे 53 लीटर 280 एमएल अंग्रेजी व देशी प्लेन शराब कुल कीमती 40200 /- ( चालीस हजार दो सौ )
02. एक अदद स्ट्रीम हीरो मोटरसायकल क्र.MP17MM2293 कीमती 1 लाख रूपए कुल कीमती – 140200/- रूपए।
विशेष योगदान
थाना प्रभारी उनि ऋषि कुमार द्विवेदी , उप निरी राजेन्द्र वर्मा, सउनि नारेन्द्र मिश्रा, प्रआर 13 रामकुमार भास्कर, आर.99 दिवाकर सिंह , आर 63 प्रकाश कुशवाहा ,आर.36 सुरेन्द यादव , आर 82 अविनाश सिंह, आर 59 रितिक सिंह, आर. 39 रवी





