---Advertisement---

Mauganj MP:रोजगार मेला 25 मार्च को शासकीय महाविद्यालय देवतालाब में!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 25 Mar 2026, 02:05 AM

Mauganj MP:रोजगार मेला 25 मार्च को शासकीय महाविद्यालय देवतालाब में!

 

 

मऊगंज. युवा_संगम_कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालय देवतालाब में 25 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार_मेला आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 12 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 8500 रुपए से 25 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।

 

 

उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में आमधनी बजाज ऑटो लिमि. पुणे महाराष्ट्र, आमधनी संजीव ऑटो प्रा. लि. वालुज महाराष्ट्र, प्रभा बायोप्लांट्स प्रा.लि. रीवा, मिग्मा पैकट्रान प्रा. लि. इंदौर, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर, धार (म.प्र.), प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा.लि. रीवा, एच.डी.एफ.सी. लाईफ इंश्योरेन्स कम्पनी लिमि. रीवा, प्रगतिशील बायोटेक प्रा.लि. रीवा, सीआईआई एमसीसी इंदौर, जेके टायर्स मुरैना, बंसल वायर इन्डस्ट्रीज लि. ग्रेटर नोयडा तथा एसबीआई लाइफ इश्योरेंस रीवा में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment