---Advertisement---

MP news:शादीशुदा प्रेमिका के साथ रहने की चाहत में युवा प्रेमी ने उसके 7 साल के बेटे का घोंटा गला!

By: संवाददाता । विराट वसुंधरा

On: Wednesday, February 4, 2026 4:46 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 04 Feb 2026, 04:46 AM

MP news:शादीशुदा प्रेमिका के साथ रहने की चाहत में युवा प्रेमी ने उसके 7 साल के बेटे का घोंटा गला!

 

 

 

 

शहडोल। जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादीशुदा प्रेमिका के साथ रहने की चाहत में उसके सात साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर शव को बंद कोयला खदान में फेंक दिया। पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पुरानी बस्ती निवासी मोइशीन का झिल्ली दफाई क्षेत्र में मजदूरी करने वाली नंदनी कोल से प्रेम प्रसंग था। मोइशीन नंदनी को पाने के लिए इस कदर पागल हो चुका था कि वह उसके रास्ते की हर रुकावट खत्म करने को तैयार था। नंदनी ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया था। वजह उसके दो छोटे बच्चे थे। यही बात मोइशीन को खटक रही थी और उसने बच्चों को अपने प्रेम के बीच कांटा मान लिया। आरोपित ने पहले नंदनी के सात साल के ऋतिक कोल निशाना बनाया।

 

 

 

 

वह मासूम को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बगैय्या नाला के पास बंद पड़ी कोयला खदान में ले जाकर उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद उसने बच्चे के शव को खदान में भरे पानी में फेंक दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित दूसरे बच्चे को भी खत्म करने की योजना बना रहा था। गौरतलब है कि ऋतिक कोल, पुत्र बलराम कोल, पांच दिनों से लापता था। परिजनों ने धनपुरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी और बच्चे की तलाश के लिए पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई थी। जो आखिरकार कोयला खदान में पानी में तैरता हुआ शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत, नग्न अवस्था में बरामदगी और घटना स्थल की परिस्थितियों ने हत्या की आशंका को और मजबूत किया। कड़ी पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपित मोइशीन को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment