---Advertisement---

MP news:सरकारी छात्रावास में 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म सब्जी विक्रेता अल्ताफ गिरफ्तार, पेट दर्द होने पर खुला राज, बच्ची 3 माह की गर्भवती!

By: संवाददाता । विराट वसुंधरा

On: Wednesday, February 4, 2026 5:36 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 04 Feb 2026, 05:36 AM

MP news:सरकारी छात्रावास में 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म सब्जी विक्रेता अल्ताफ गिरफ्तार, पेट दर्द होने पर खुला राज, बच्ची 3 माह की गर्भवती!

 

 

 

 

सागर. मध्य प्रदेश के सागर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के छात्रावास में रहने वाली 12 वर्षीय छात्रा के साथ लगातार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपित अल्ताफ, जो छात्रावास में सब्जी पहुंचाने का काम करता था, पिछले कई महीनों से मासूम का शोषण कर रहा था। इस घृणित अपराध का खुलासा तब हुआ जब छात्रा के स्वास्थ्य में गिरावट आई और चिकित्सकीय जांच में वह तीन महीने की गर्भवती पाई गई।

 

 

 

 

पेट दर्द ने खोला दरिंदगी का राज
घटना की गंभीरता तब सामने आई जब बीते शनिवार को आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस छात्रा के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हुआ। छात्रा ने इसकी जानकारी वार्डन और चौकीदार को दी। वार्डन ने तत्काल छात्रा के माता-पिता को बुलाकर उसे साथ ले जाने को कहा। परिजन जब उसे इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, तो वहां डॉक्टरों द्वारा किए गए परीक्षण ने सबके होश उड़ा दिए। जांच में स्पष्ट हुआ कि 12 वर्षीय मासूम के गर्भ में तीन महीने का भ्रूण पल रहा है।

 

 

 

 

फुसलाकर कमरे में घुसता था आरोपित
पुलिस जांच के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से विदिशा जिले की रहने वाली है और पिछले दो वर्षों से सागर जिले के इस छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही है। आरोपित अल्ताफ, जो छात्रावास में सब्जी की सप्लाई करता था, कुछ समय पहले छात्रा को बहलाना-फुसलाना शुरू किया था। बताया जा रहा है कि सितंबर 2025 में आरोपित पहली बार छात्रावास के भीतर कमरे में घुसा और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। उसने मासूम को जान से मारने की धमकी दी, जिसके डर से छात्रा खामोश रही। इस खामोशी का फायदा उठाकर आरोपित को जब भी मौका मिलता, वह छात्रावास के भीतर घुसकर उसके साथ दरिंदगी करता रहा।

 

 

 

 

वार्डन की भूमिका पर उठे सवाल
इस मामले में छात्रावास प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपित अल्ताफ पिछले 15 वर्षों से दो सरकारी छात्रावासों में सब्जियां पहुंचा रहा था। उसके पास खुद का ऑटो रिक्शा है। चौंकाने वाली बात यह है कि छात्रावास की वार्डन भी आवाजाही के लिए उसी आरोपित के ऑटो का इस्तेमाल करती थी। एक बाहरी पुरुष का छात्रावास के प्रतिबंधित क्षेत्रों और छात्राओं के कमरों तक बेधड़क पहुंचना प्रबंधन की भारी लापरवाही को दर्शाता है।

 

 

 

 

जीरो पर एफआईआर और गिरफ्तारी
हमीदिया अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर भोपाल के कोहेफिजा थाना पुलिस ने तत्काल ‘जीरो’ पर एफआइआर दर्ज की और मामला संबंधित खुरई थाने को स्थानांतरित कर दिया। खुरई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की एक विशेष टीम पीड़िता के विस्तृत बयान दर्ज करने के लिए भोपाल भेजी गई है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इतने लंबे समय तक छात्रावास के भीतर यह अपराध कैसे चलता रहा और इसमें अन्य किसी की मिलीभगत तो नहीं है।

 

 

 

 

इनका कहना है 
बालिका छात्रावास में मासूम के दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसकी जांच के लिए एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित की जाएगी। जांच के बाद लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
संदीप जीआर, कलेक्टर, सागर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

February 25, 2026

February 25, 2026

February 24, 2026

February 24, 2026

February 24, 2026

February 24, 2026

Leave a Comment