दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी आतिशी जानिए उनको क्यों चुना गया विधायक दल का नेता।

दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री आतिशी होंगी।
अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा. इसपर विधायकों ने सहमति जताई. अब आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी. इससे पहले दो महिलाओं ने दिल्ली की कमान संभाली है दिल्ली के मुखमंत्री अरविंद केजरीवाल के त्यागपत्र देने के बाद लगभग आधा दर्जन आम आदमी पार्टी के नेताओं को मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा था।
आज विधायक दल के नेता के रूप में दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी के नाम का प्रस्ताव अरविंद केजरीवाल द्वारा रखा गया इसके बाद सभी विधायकों ने केजरीवाल के प्रस्ताव का समर्थन किया बता दें कि आतिशी अरविंद केजरीवाल की भरोसेमंद मानी जाती है और अन्ना आंदोलन की समय से अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़ी हुई है बीते 5 सालों से उन्होंने अपनी राजनीतिक प्रतिभा का लोहा मनवाया है और आदमी पार्टी की टॉप लडरशिप में आतिशी का नाम आता है।