अजीब रिवाज: यहां लड़कियों की लगती है मंडी, सुंदरता और उम्र के हिसाब से लगती है बोली।

अजीब रिवाज: यहां लड़कियों की लगती है मंडी, सुंदरता और उम्र के हिसाब से लगती है बोली।
जैसा देश वैसे रीति रिवाज जो जिस रीति रिवाज में रह रहा है वही उनका संसार और संस्कार है उसके लिए वही परंपरा है जो पूर्व समय से चली आ रही है फिर चाहे वह सामाजिक रूप से भले कुरीतियों से जोड़कर देखी जाए लेकिन उस गलत रिवाज को मानने वाले अपने रीति रिवाज और संस्कारों से जोड़कर देखते हैं खासकर महिलाओं लेकर पूरे विश्व के देशों से अलग-अलग तरह की कहानियां सामने आती है आमतौर पर देखा जाता है हर माता-पिता अपनी बेटियों का पालन पोषण करने के बाद बेटी का विवाह बड़ी धूमधाम के साथ और अच्छे लड़के से करना चाहता है खासकर भारत देश में महिलाओं को लेकर सरकार और समाज दोनों बेहतर काम कर रही है और भारत देश में महिलाओं को काफी इज्जत दी जाती और कुमारी कन्याओं का पूजन कर उन्हें देवी का स्वरूप माना जाता है।
तो वहीं दूसरे देशों में महिलाओं को लेकर अलग-अलग तरह की कुरीतियां भ्रांतियां हैं जो सामाजिक बुराई के रूप में देखी जाती। आज हम लेख में एक ऐसे देश का नाम बताने जा रही है जहां 16 वर्ष से लेकर 25 वर्ष आयु तक कन्याओं की मंडी लगती है लड़की की सुंदरता और उम्र के हिसाब से बोली लगती है और लोग लड़कियों को खरीद कर विवाह करते हैं।
सामाजिक बुराई बन चुकी है परंपरा।
देखा जाए तो लड़कियों को वस्तु की तरह बेचना और खरीदना बड़ी सामाजिक बुराई है ऐसे रिवाज मानवता और महिलाओं की स्वतंत्रता के खिलाफ है और कानूनी रुप से भी अपराध है इस प्रथा की तमाम देशों में आलोचना भी होती है यह कुप्रथा महिलाओं के आत्मनिर्भरता और उनके अधिकारों का उलंघन है विश्व भर के तमाम देशों को ऐसी को कुप्रथा को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाने चाहिए क्योंकि यहां सामाजिक बुराई परंपरा के रूप में बन चुकी है जो महिलाओं के साथ अन्याय और अत्याचार करने जैसा है।
यहां लगती है लड़कियों की मंडी।
Bulgaria दक्षिण-पूर्व यूरोप में स्थित देश है, जिसकी राजधानी सोफ़िया है इस देश की सीमाएं उत्तर में रोमानिया से, पश्चिम में सर्बिया और मेसेडोनिया से, दक्षिण में ग्रीस और तुर्की से मिलती हैं बुल्गारिया के स्तारा जागोर शहर में लड़कियों की मंडी लगाई जाती है जहां (market) में शादी के लिए लड़कियों की बोली लगती है और लोग अपनी मनपसंद दुल्हन खरीदते हैं लेकिन सबसे आश्चर्यजनक बात दिया है की माता-पिता ही अपनी बेटियों को बाजार में बेचने के लिए लाते हैं और अपनी बेटियों की बोली लगाते हैं लड़कियों के इस बाजार उम्र और सुंदरता के हिसाब से बोली लगती है और लोग अपनी समर्थ के हिसाब से लड़कियां खरीद कर शादी करते हैं।
ऐसे लगती है बोली।
दक्षिण-पूर्व यूरोप में स्थित देश बुल्गारिया के स्तारा जागोर शहर में लड़कियों की लगने वाली मंडी में लड़कियों के माता-पिता अपनी बेटी दुल्हन की तरह सजाकर मंडी में बैठाते हैं यहां 16 वर्ष से लेकर 25 वर्ष आयु तक की लड़कियों के खरीददारों की भीड़ लगती है एक वर्ष में यहां चार बार लड़कियों का बाजार लगता है लड़कियों के खरीददार बोली लगाते हैं जो खरीदार सबसे ज्यादा कीमत देता है उसे अपनी बेटी सौंपकर शादी का रिश्ता तय कर देते हैं यहां दुल्हनों की मंडी से खरीदी गई लड़की से ही विवाह करने का रिवाज है इस मंडी में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10 से 20 लाख तक की बोली लगती है।
सदियों पुरानी परंपरा।
लड़कियों की मंडी लगाकर बोली लगाने की यह परंपरा नई नहीं, बल्कि सदियों पुरानी है बुल्गारिया के स्तारा जागोर शहर में कलैदज़ी समुदाय के लोगों के लिए विशेष महत्व रखती है। कलैदज़ी समुदाय के अनुसार, यह प्रथा उनके पूर्वजों ने उनकी भलाई के लिए शुरू की थी जो अब तक चली आ रही है यहां पर लड़कियों को भी इस रिवाज से नाराजगी नहीं है क्योंकि मानसिक रूप से इस तरह से बना दिया गया है कि उनकी जिंदगी यही है जो सदियों से रिवाज चली आ रही है यहां 15 वर्ष तक स्कूल भेजनें के बाद लड़कियों को सजने सवरने और घरेलू कामकाज में निपुण करने की प्रथा है यहां नाबालिग लड़कियों को भी मंडी में बेच दिया जाता है।