NCL के अमलोरी प्रोजेक्ट में पानी का टैंकर जला, अफरा-तफरी
SINGRAULI NEWS: जिले में NCL के अमलोरी प्रोजेक्ट एरिया (Amlori Project Area of NCL) में गुरुवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच पानी के टैंकर होलपैक डंपर (Water tankers, haulage dumpers) में अचानक (Suddenly) आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी जलने लगी और आग की लपटें दूर से देखी जा सकती थीं। बताया जाता है कि डंपर के ऑपरेटर ने समझदारी (The dumper operator acted wisely) दिखाई और तुरंत गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों (present employees) और सिक्योरिटी टीम ने कड़ी मशक्कत (The security team worked hard) के बाद आग पर काबू पा लिया।
घटना के बाद प्रोजेक्ट एरिया में मेंटेनेंस (Maintenance in the project area) और सिक्योरिटी इंतज़ामों पर सवाल (Questions about security arrangements) उठ रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में NCL मैनेजमेंट (NCL Management) को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान (estimated loss) है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।





