---Advertisement---

Rewa MP: होटल लैंडमार्क में बवाल कटनी की पार्टी को होटल मैनेजमेंट ने पीटा, बिना अनुमति हुई शराब पार्टी।

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 04 Mar 2026, 05:36 PM

Rewa MP होटल लैंडमार्क में बवाल कटनी की पार्टी को होटल मैनेजमेंट ने पीटा, बिना अनुमति हुई शराब पार्टी,,

देखिए वीडियो 👇

रीवा । जिले के प्रतिष्ठित होटल लैंडमार्क रतहरा में आज होली के दिन एक पार्टी आयोजित थी जिसमें पहले तो जमकर शराब पार्टी हुई और फिर बाद में बिल भुगतान को लेकर होटल मैनेजमेंट और पार्टी करने वाले लोगों में जमकर मारपीट हुई घटना दोपहर की बताई गई है जहां कटनी निवासी फरियादी मोहनलाल बालानी द्वारा बताया गया कि उनकी ससुराल रीवा में है और उनके साले द्वारा पार्टी दी गई थी इस पार्टी में वह पूरे परिवार के साथ कटनी से रीवा आए थे इस दौरान उनके परिजनों के साथ होटल मैनेजमेंट द्वारा जमकर मारपीट की गई और तीन नग मोबाइल तथा सोने की चैन छुड़ा ली गई पीड़ित लोगों में महिला और नाबालिक बच्चियां भी थी।

दोपहर बाद लगभग 4:00 बजे अर्टिगा कार सवार लोग समान थाना आते हैं और पुलिस से कहते हैं कि होटल लैंडमार्क में उनके साथ मारपीट हुई है और कई लोगों को वहां बंधक बना लिया गया है और मारपीट की जा रही है इस घटना को सुनते ही तत्काल पुलिस बल होटल लैंडमार्क पहुंचा जहां कुछ लोगों को पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया और तीन आरोपियों को भी समान थाना ले आए।उधर होटल मैनेजमेंट का आरोप है की होटल में पार्टी करने वाले लोग 400 लोगों के लिए ढाई लाख में बुकिंग की थी और जब बिल का भुगतान करने आए तो पूरा बिल पेमेंट नहीं कर रहे थे मारपीट पर उतारू हो गए मैनेजर द्वारा बताया गया की मारपीट दोनों पक्ष से हुई है। वहीं सूत्रों का कहना है कि मैनेजर द्वारा उनकी पार्टी में लगभग एक दर्जन अपने लोगों को भोजन करने के लिए भेज दिया था और पूरे बिल में कटौती किए जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया मैनेजर नशे की हालत में थे मारपीट उन्होंने शुरू कर दी थी।

इस घटना को लेकर सवाल यह उठता है कि रीवा शहर का प्रतिष्ठित होटल जो पहली नजर में सब की पसंद है वहां यह सब क्यों और कैसे हुआ होली के दिन शराबपूरी तरह से प्रतिबंधित है फिर भी शराब पार्टी हुई शराब पार्टी करने के लिए अनुमति किसने दी या फिर बिना अनुमति शराब पार्टी की गई बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लिए हैं होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे और होटल मैनेजमेंट द्वारा जप्त किए गए मोबाइल में बनाई गई वीडियो की पुलिस जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 6, 2026

June 6, 2026

June 6, 2026

June 6, 2026

June 6, 2026

June 6, 2026

Leave a Comment