---Advertisement---

Rewa MP: शिक्षक ने मुस्लिम समुदाय पर की आपत्तिजनक टिप्पणी मचा बवाल,,

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 12 Mar 2026, 05:25 PM

Rewa MP: शिक्षक ने मुस्लिम समुदाय पर की आपत्तिजनक टिप्पणी मचा बवाल,,

 

रीवा शहर के समान थाना अंतर्गत गुलाब नगर में रहने वाले शिक्षक नरेंद्र उपाध्याय जो शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कसियार, विकासखंड नईगढ़ी में पदस्थ हैं अपने बयान को लेकर चर्चा का विषय बन गए हैं मोहल्ले में आम रास्ते पर कथित अवैध निर्माण का विवाद था उस दौरान एक मीडिया कर्मी की उपस्थिति में शिक्षक द्वारा आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए कहा गया कि मंदिर को तोड़ने का काम मुसलमान करते हैं मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बातचीत के दौरान शिक्षक ने कथित रूप से धर्म विशेष को लेकर टिप्पणी की है, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है उनके द्वारा मुस्लिम धर्म के प्रति नफरत भरे शब्द बोले जाने की बात कही जा रही है।

वायरल वीडियो को लेकर समाजसेवी एडवोकेट बीके माला ने निंदा करते हुए कहा कि इस तरह से सौहार्द बिगड़ने वाली बातें नहीं करनी चाहिए किसी दूसरे के धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना सर्वथा अनुचित है संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध शासन प्रशासन को मामले का संज्ञान लेकर कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए।

तो वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक अगर इस तरह से नफ़रत वाली धार्मिक विचारधारा रखते हैं तो स्कूल में पढ़ने वाले मुस्लिम समुदाय के बच्चों के प्रति उनका रवैया क्या होगा जरूरी तो यह है कि जिस जगह पर निर्माण कार्य किया जा रहा है वह आम रास्ता बताया जा रहा है यहां राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर यथा स्थिति का निरीक्षण किया जाना चाहिए नहीं तो विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 19, 2026

August 17, 2026

August 17, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

Leave a Comment