---Advertisement---

Rewa MP: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 50 किशोरियों को लगी निःशुल्क वैक्सीन, 

By: संवाददाता । विराट वसुंधरा

On: Saturday, February 28, 2026 5:38 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 28 Feb 2026, 06:12 PM

Rewa MP: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 50 किशोरियों को लगी निःशुल्क वैक्सीन,

देखिए वीडियो 👇

विराट वसुंधरा
रीवा। जिला अस्पताल, में HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ में नगर निगम रीवा अध्यक्ष वेंकटेश पाण्डेय द्वारा किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण करा कर एवं टीकाकृत बच्चियों को यूविन डिजिटल सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने कहा कि HPV टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बालिकाओं को निर्धारित आयु में यह टीका अवश्य लगवाएँ और महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की लड़ाई में सहयोग करें। जनता को निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए श्री पांडेय ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का आभार जताया।

शुभारंभ के अवसर पर प्रभारी cmho डॉ के बी गौतम, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अभिनव त्रिपाठी, बाल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ केके तिवारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राघवेंद्र मिश्रा जिला वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधक डॉ शिवम् पयासी जिला डेटा प्रबंधक सुशील पटेल स्टोर कीपर महेंद्र उपाध्याय एवं जिला अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन विजय पाण्डेय द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी cmho डॉ केबी गौतम ने बताया कि अभी अभियान में मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल के साथ जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सिविल अस्पताल में यह टीकाकरण प्रारंभ किया गया है, सभी जगह प्रशिक्षित एवं कुशल स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जो टीकाकरण का कार्य करेंगे उन्होंने जिले के सभी अभिवावकों से 09 वर्ष से 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर 15 वें वर्ष तक की किशोरियों को टीकाकृत करवानें हेतु सलाह दी है।

इस दौरान बाल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डा केके तिवारी ने टीकाकरण के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि यह वैक्सीन अभी भारत से बाहर कई देशों में पिछले कई वर्षों से लगाई जा रही थी निजी क्षेत्र में अपने यहां भी यह वैक्सीनेशन अत्यधिक कीमत पर उपलब्ध थी जिसे सरकार ने निशुल्क उपलब्ध कराया है। और शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में मुफ्त में यह वैक्सीन लगाई जाएगी।

कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अभिनव त्रिपाठी ने कार्यक्रम के वारे में बताया है कि यह टीकाकरण पूरे मध्यप्रदेश के साथ साथ रीवा जिले में भी संचालित किया जा रहा है सभी ब्लॉकों में सुरक्षित रूप से वैक्सीन पहुंचाई जा चुकी है रीवा जिले में अभी 14 सत्र स्थलों पर टीकाकरण प्रारंभ किया गया है सभी स्टाफ की ट्रेनिंग दी गई है सारा टीकाकरण डिजिटल प्लेटफार्म पर यूविन पोर्टल पर किया जाएगा हितग्राही स्वयं भी अपने मोबाइल फोन से यूविन पोर्टल पर बच्चों को रजिस्टर्ड कर टीकाकरण का स्लाट आनलाइन पहले से बुक कर टीकाकरण का लाभ ले सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 10, 2026

April 1, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

Leave a Comment