---Advertisement---

Rewa MP:25 हजार रिश्वत मांगने का आरोप! पटवारी के खिलाफ जनसुनवाई में पहुंचे किसान!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 12 May 2026, 02:16 PM

Rewa MP:25 हजार रिश्वत मांगने का आरोप! पटवारी के खिलाफ जनसुनवाई में पहुंचे किसान!

 

 

 

2024 से नक्शा-नपती के लिए भटक रहा था पीड़ित, तहसीलदार के आदेश भी बेअसर,डिप्टी कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

रीवा जिले की सेमरिया तहसील के बभनी अजमेर निवासी सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने जनसुनवाई में पहुंचकर पटवारी अमित मिश्रा पर 25 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।

सालभर से भटक रहा किसान
सुरेंद्र सिंह का कहना है कि वह 2024 से अपनी जमीन के नक्शा तरमीन और नपती के लिए भटक रहे हैं। तहसीलदार द्वारा तीन बार आदेश पारित करने के बावजूद पटवारी काम करने को तैयार नहीं है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि पटवारी खुलेआम रिश्वत मांग रहा है और शिकायत करने पर कहता है – “जिससे शिकायत करनी है कर दो, बिना पैसे काम नहीं होगा।”

 

 

 

181 हेल्पलाइन भी फेल
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं निकला। अब मामले ने तूल पकड़ा तो डिप्टी कलेक्टर ने तहसीलदार को फोन कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 7, 2026

June 7, 2026

June 6, 2026

June 6, 2026

June 6, 2026

June 6, 2026

Leave a Comment