---Advertisement---

Rewa MP:कदैला में जनसंवाद के साथ आंगन मिलन सेवा अभियान को मिला जनसहयोग,मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, ग्रामीणों की रही सहभागिता।

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 27 Sep 2026, 07:02 AM

Rewa MP:कदैला में जनसंवाद के साथ आंगन मिलन सेवा अभियान को मिला जनसहयोग,मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, ग्रामीणों की रही सहभागिता।

 

 

विराट वसुंधरा
रीवा। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायत कदैला में जनसंवाद, भ्रमण-निरीक्षण एवं उद्यम संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला रीवा द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के तहत “आंगन मिलन सेवा” अभियान की शुरुआत भी की गई। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद करने के साथ विकास, पोषण, शिक्षा एवं महिला-बाल विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

 

 

कार्यक्रम में मनगवां विधायक इंजी नरेंद्र प्रजापति एवं जनपद पंचायत गंगेव अध्यक्ष विकास तिवारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को सुना। क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया तथा उद्यम संवाद के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम में एसडीएम संजय जैन, जनपद पंचायत गंगेव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्राची चौबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी पटेल एवं मंडल महामंत्री विष्णु कांत शुक्ला, सरपंच रामबदन पटेल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील सिंह सलैया सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।इसके साथ ही रामपुर के सरपंच अरुण सिंह, रामकृष्ण सरपंच, पटना के सरपंच एवं पिपरवार के सरपंच नटवरलाल जी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।

 

 

इसी दौरान “आंगन मिलन सेवा” अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, शिक्षा एवं सम्मान का केंद्र बनाने और समुदाय की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। अभियान 26 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों को पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

 

आंगन मिलन सेवा अभियान के अवसर पर मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति एवं जनपद पंचायत गंगेव अध्यक्ष विकास तिवारी की मौजूदगी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, कर्मचारियों एवं संबंधित अधिकारियों ने सहभागिता की। जनप्रतिनिधियों ने बच्चों एवं महिलाओं तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा ग्राम स्तर पर जनभागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया।

 

 

कदैला में आयोजित कार्यक्रम में एक ओर जहां मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और विकास कार्यों की जमीनी स्थिति जानने का प्रयास किया गया, वहीं दूसरी ओर आंगन मिलन सेवा अभियान के माध्यम से पोषण, शिक्षा एवं महिला-बाल विकास को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, अधिकारियों-कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की सहभागिता रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 28, 2026

September 28, 2026

September 28, 2026

September 28, 2026

September 27, 2026

September 27, 2026

Leave a Comment