---Advertisement---

Rewa MP:मनगवां विधायक इंजी. नरेंद्र प्रजापति की इनोवेटिव सोच की हो रही चर्चा, विधायक निधि से तैयार कराए रोजगार से जुड़े प्रतीक्षालय।

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 08 Jul 2026, 06:14 AM

Rewa MP:मनगवां विधायक इंजी. नरेंद्र प्रजापति की इनोवेटिव सोच की हो रही चर्चा, विधायक निधि से तैयार कराए रोजगार से जुड़े प्रतीक्षालय।

 

 

 

विराट वसुंधरा
रीवा। विधायक तो कई होते हैं, लेकिन जब कोई जनप्रतिनिधि अपनी तकनीकी समझ, दूरदर्शी सोच और नवाचार के साथ विकास कार्यों को नई दिशा देता है, तो उसकी चर्चा होना स्वाभाविक है। मनगवां विधानसभा (73) के विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति इन दिनों अपनी ऐसी ही अभिनव पहल को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

 

 

विधायक निधि का उपयोग उन्होंने केवल पारंपरिक निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि जनहित और रोजगार सृजन को ध्यान में रखते हुए नई सोच के साथ विकास कार्यों को प्राथमिकता दी। उनके प्रयासों से ग्रेवल सड़क, पीसीसी सड़क, नाली, चेक डैम, पुलिया, विद्यालय कक्ष, विद्यालय बाउंड्री वॉल तथा हिनौती गौधाम जैसे अनेक निर्माण कार्यों के लिए राशि उपलब्ध कराई गई।

 

 

 

इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में भी एक अनूठी पहल की है। प्रदेश में आमतौर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा बनाए जाने वाले यात्री प्रतीक्षालय अक्सर उपयोग के अभाव में खाली पड़े रहते हैं, जहां कई बार बेसहारा मवेशियों का डेरा या असामाजिक तत्वों का जमावड़ा देखने को मिलता है।

 

 

 

इसी व्यवस्था में बदलाव लाते हुए विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति ने ग्राम पंचायत गढ़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर तथा ग्राम पंचायत तिवनी के चौथियान टोला स्थित माध्यमिक विद्यालय परिसर में लगभग 60×60 फीट के विधायक परिसर का निर्माण कराया है। इन परिसरों में वर्षभर बैठकें, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।

इन परिसरों के साथ प्रतिष्ठान युक्त विधायक प्रतीक्षालय भी बनाए गए हैं। इन प्रतिष्ठानों का संचालन क्षेत्र के किसी बेरोजगार युवक को सौंपा जाएगा, जिससे उसे स्थायी रोजगार का अवसर मिलेगा। साथ ही वही व्यक्ति पूरे परिसर की देखरेख करेगा, जिससे परिसर में असामाजिक गतिविधियों और बेसहारा पशुओं के जमावड़े पर भी रोक लगेगी।

 

 

 

क्षेत्रवासियों का कहना है कि विकास कार्यों को रोजगार सृजन से जोड़ने की यह पहल अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणादायक हो सकती है। विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति ने भी संकेत दिए हैं कि भविष्य में ऐसे प्रतिष्ठान युक्त प्रतीक्षालयों का निर्माण अन्य स्थानों पर भी कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

क्षेत्र में इस अभिनव मॉडल को लेकर विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति की सकारात्मक चर्चा और सराहना लगातार बढ़ रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

Leave a Comment