---Advertisement---

Rewa MP:मुख्यालयों में ही रहें सभी स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी, अन्यथा अनुपस्थिति पर होगी कार्रवाई: सीएमएचओ

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 11 Mar 2026, 03:06 AM

Rewa MP:मुख्यालयों में ही रहें सभी स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी, अन्यथा अनुपस्थिति पर होगी कार्रवाई: सीएमएचओ

 

 

 

रीवा। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर यत्नेश त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की गति बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि गत 2 महीने से सीएमएचओ कुर्सी को लेकर खींचतान मचा हुआ था। जिसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नियमित एवं संविदा कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़े हुए थे। सीएमएचओ डॉक्टर त्रिपाठी ने एक भेंट वार्ता के दौरान कहां की मार्च महीने में हमारा पूरा फोकस कर्मचारियों के वेतन निकालने पर रहेगा। ताकि सभी कर्मचारी संतुष्ट रह कर कार्य कर सकें। इसके बाद ही जिलेभर में संचालित स्वास्थ्य संस्थाओं का भ्रमण शुरू होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कर्मचारियों को चेताते हुए कहा है कि सभी अपने-अपने क्षेत्रीय मुख्यालयों में ही निवास करने की आदत डाल लें। जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं आम जनों को आसानी से उपलब्ध हो सके। कहा कि हर हाल में हमें स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना है। ताकि शहरी तथा दूरस्थ ग्रामीण अंचल में निवास करने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने यहां तक कहा कि हमारे द्वारा यह प्रयास रहेगा कि जो सक्रियता से काम करेंगे उन्हें उपकृत करेंगे और जो लापरवाही बरतेंगे तो उन पर कार्रवाई भी निश्चित होगी। श्री त्रिपाठी ने प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि हर तरह के जनहित से जुड़े चल रहे राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर भी विशेष फोकस रहेगा ताकि जिला प्रगति में ना पिछड़े। इसके अलावा उन्होंने कर्मचारियों के अटैचमेंट पर भी प्रकाश डाला। बताया कि इसके लिए शासन स्तर से जो भी मार्गदर्शन मिलेगा उस अनुरूप निश्चित रूप से प्रकिया का पालन किया जाएगा। श्री त्रिपाठी ने प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि हर हाल में हमें जिले भर में संचालित स्वास्थ्य संस्थानों को सक्रिय बनाना है। ताकि हर संस्थानों में क्षेत्र वासियों को बीमारी का इलाज सरलता से मिल सके। इसके लिए जो भी हमें कदम उठाना पड़ेगा कानूनी दायरे में रहकर निश्चित रूप से उठाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 2, 2026

July 30, 2026

July 30, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

Leave a Comment