---Advertisement---

Rewa MP:रीवा जिला शिक्षा अधिकारी, डॉ. प्रेमलाल मिश्र संभालेंगे जिम्मेदारी!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 19 Jun 2026, 06:53 AM

Rewa MP:रीवा जिला शिक्षा अधिकारी, डॉ. प्रेमलाल मिश्र संभालेंगे जिम्मेदारी!

 

 

 

रीवा ।जिले के शिक्षा विभाग को नया नेतृत्व मिल गया है। डॉ. प्रेमलाल मिश्र को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) रीवा के पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ. मिश्र वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, रीवा में प्राचार्य के रूप में पदस्थ थे। इससे पूर्व वे सीधी जिले में भी जिला शिक्षा अधिकारी के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

 

 

 

डॉ. मिश्र के पास शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव है। उनकी नियुक्ति से जिले की शैक्षणिक गतिविधियों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा विभागीय कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment