---Advertisement---

Rewa MP:SDO के मार्गदर्शन में वन विभाग की कार्यवाही, आम की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 18 Jun 2026, 07:54 AM

Rewa MP:SDO के मार्गदर्शन में वन विभाग की कार्यवाही, आम की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त!

 

 

 

रीवा। जिले में वन संपदा के अवैध परिवहन के खिलाफ वन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में *वन विभाग SDO के मार्गदर्शन में आयुष तिवारी* ने चोरहटा थाना क्षेत्र में आम की लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार चोरहटा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर वन विभाग की टीम ने संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन में आम की लकड़ी भरी मिली। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वन विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया।

 

 

 

वन विभाग द्वारा वाहन को अपने कब्जे में लेकर प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। साथ ही लकड़ी के स्रोत एवं परिवहन की वैधता की भी जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि SDO के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में वन अपराधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध कटाई एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।चोरहटा थाना के समीप हुई इस कार्यवाही से अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment