---Advertisement---

Satna MP: संस्कार पार्टी की पाठशाला में ‘जूता पुराण’!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 17 Jun 2026, 07:07 AM

Satna MP: संस्कार पार्टी की पाठशाला में ‘जूता पुराण’!

 

 

 

सतना। भारतीय जनता पार्टी को अक्सर संस्कारवान पार्टी कहा जाता है, लेकिन हाल ही में एक कार्यक्रम में ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने लोगों को चर्चा का नया विषय दे दिया। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन का आयोजन था। मंच पर मौजूद सांसद गणेश सिंह ने भारतीय परंपरा का सम्मान करते हुए अपने जूते उतारकर दीप प्रज्ज्वलित किया। वहीं जिला अध्यक्ष भगवती पांडे जूते पहने ही दीप प्रज्ज्वलन करते नजर आए।

 

 

बस फिर क्या था, तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कोई इसे जल्दबाजी बता रहा है, कोई लापरवाही, तो कोई इसे संस्कारों की अनदेखी कह रहा है। लोगों का कहना है कि जब मंच पर मौजूद अन्य वरिष्ठ नेता परंपरा का पालन कर सकते हैं तो फिर यह भूल कैसे हो गई? आखिर दीप प्रज्ज्वलन केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है।
अब जनता सवाल पूछ रही है कि क्या संस्कार केवल भाषणों तक सीमित हैं या उनका पालन मंच पर भी होना चाहिए? फिलहाल जिले की राजनीति में विकास, रोजगार और जनसमस्याओं से ज्यादा चर्चा “जूता पहनकर दीप प्रज्ज्वलन” की हो रही है।

राजनीतिक गलियारों में तंज भी उड़ रहा है
“लगता है कुछ नेताओं के लिए अब जूते भी इतने वीआईपी हो गए हैं कि उन्हें उतारना प्रोटोकॉल के खिलाफ माना जाने लगा है!”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment