---Advertisement---

सिंगरौली जिले में हत्या की कोशिश कराने का गंभीर मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 01 Feb 2026, 05:48 AM

सिंगरौली जिले में हत्या की कोशिश कराने का गंभीर मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार

SINGRAULI NEWS:  गढ़वा थाना क्षेत्र (Garhwa police station area) के अंतर्गत ग्राम बहेरी में पिछले दिन फसल विवाद (crop dispute) को लेकर हुई हत्या की कोशिश (attempted murder)  के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पांच आरोपियों को गिरफ्तार (Five accused arrested) कर कोर्ट में पेश किया है।

 

 

 

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता (complainant) राजकुमार सिंह गुर्जर, पिता बांकेलाल सिंह गुर्जर, निवासी ग्राम बहेरी चौकी बगदरा, गढ़वा थाना ने 29 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज (file report)  कराई थी। शिकायतकर्ता (complainant) ने बताया कि सरकारी जमीन (government land)  पर बोई गई सरसों की फसल को लेकर विवाद हो गया था, इसी दौरान आरोपी ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे और फसल काटने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता (The accused the complainant) की मां और बहन के साथ गाली-गलौज की, फिर उस पर लाठियों से हमला (attack with sticks) कर दिया और जान से मारने की धमकी (threat to kill) दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हमले में राजकुमार गुर्जर, मनोज गुर्जर, लाल बहादुर गुर्जर, रमेश गुर्जर और पवन गुर्जर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए चितरंगी अस्पताल (Chitrangi Hospital) भेजा गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर और जिला अस्पताल रेफर (District Hospital Refer) कर दिया गया। मेडिकल रिपोर्ट (medical report) के आधार पर पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5), और 109 BNS के तहत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता (seriousness of the matter) को देखते हुए थाना प्रभारी गढ़वा इंस्पेक्टर (Inspector) विद्यावारिधि तिवारी ने अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश (Search for the accused) शुरू कर दी। पुलिस ने 30 जनवरी को रूपमणि गुर्जर, अशोक गुर्जर, अनिल गुर्जर, प्रमोद गुर्जर और तेज बहादुर गुर्जर को गिरफ्तार (arrested) कर लिया। सभी आरोपी गांव बहेरी थाना बगदरा थाना गढ़वा के रहने वाले हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

February 4, 2026

February 4, 2026

February 4, 2026

February 4, 2026

February 4, 2026

February 3, 2026

Leave a Comment