खेलरीवा

Rewa news, संघर्ष के बिना जीवन एवं खेलों में नहीं मिलती सफलता : नरेंद्र प्रजापति विधायक मनगवां।

Rewa news, संघर्ष के बिना जीवन एवं खेलों में नहीं मिलती सफलता : नरेंद्र प्रजापति विधायक मनगवां।

दो दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

नवीन शिक्षा महाविद्यालय में कॉलेज मनगवां में जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू।

 

दिलीप कुमार गुप्ता
रीवा।मनगवां नि प्र। नवीन शिक्षा महाविद्यालय मनगवा में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनगवा विधायक नरेंद्र प्रजापति, कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य राजवती दीपांकर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर विष्णु देव कुशवाहा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनगवा एस.के. सोनवानी एवं विधायक प्रतिनिधि जगजीवन लाल तिवारी उपस्थित रहे । दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि जीवन एक संघर्ष है। अपने सपनों को साकार करने के लिए हर पल किसी न किसी चीज के लिए संघर्ष करना पड़ता है। चाहे खेल का मैदान हो या आम जीवन, संघर्ष के बगैर जीवन में कभी भी सफलता नहीं मिलती है। एक अच्छे खिलाड़ी एवं आम आदमी को ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी को भी अपना पेट भरने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। जीवन में तमाम तरह की बाधाओं और चुनौतियों के बाद भी परिस्थितियों से जूझते रहना ही संघर्ष कहलाता है। इतिहास के पन्नों पर जितने भी महान लोगों के नाम दर्ज हैं। वे सभी संघर्ष के दम पर ही दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना पाए हैं। इसलिए हम सबको अपना लक्ष्य सुनिश्चित करके आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। विजय हमेशा आपके साथ रहेगी।

कबड्डी प्रतियोगिता में 11 टीमों ने हिस्सा लिया। जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता के समापन के बाद तीन दिवसीय 8 से 10 अक्टूबर को शासकीय कालेज परिसर जयसिंहनगर में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए छात्रों का चयन होगा उक्त आशय की जानकारी देते हुए क्रीड़ा प्रभारी मनगवा चंदन यादव ने बताया कि शनिवार को जिले भर के सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ियों को चयनित करके संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम रवाना बनेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख रूप से लोगों में डॉक्टर रामभूषण मिश्रा, डॉक्टर उपेंद्र पांडे, डॉक्टर अभिषेक कुमार, डॉक्टर श्रवण कुमार मौर्य, डॉक्टर इंद्र दत्त मिश्रा, डॉक्टर विजय सिंह, डॉक्टर रविंद्र सिंह, डॉक्टर भरत विश्वकर्मा, डॉ मनीष मिश्रा, रविकांत चौधरी , डॉ राजेश भारती, डॉक्टर सुनीता सिंह, डॉ दीपक सिंह, डॉक्टर बृजकांत साकेत , डॉ मोहनलाल शर्मा, दिलीप सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, संग्राम सिंह,क्रीड़ा अधिकारी डॉ. चंदन यादव एवं महाविद्यालय के अतिथि विद्वान डॉ. जागेंद्र सिंह , डॉ. अभिमन्यु प्रताप सिंह, डॉ. रामजी वर्मा , डॉ. धीरेंद्र कुमार साकेत, डॉ पुष्पा त्रिपाठी, सौम्या मिश्रा, डॉ तरुणेंद्र कुमार गौतम एवं महाविद्यालय के कर्मचारी आशीष सिंह मीडिया प्रभारी , विनय सिंह, रोहित सिंह, बृजेन्द्र सिंह , मनोज कुमार उपाध्याय, अमित कुमार मैत्रेय एवं समस्त छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button