Rewa MP:ग्राम पंचायत बड़ागांव के सरपंच भारत कोरी, सचिव प्रवीण सिंह द्वारा किए गए कार्य गुणवत्ता विहीन जांच टीम ने किया खुलासा!
बड़गांव पंचायत भ्रष्टाचार की खुली परतें, जनपद सीईओ रायपुर कर्चुलियान ने किया निरीक्षण
रीवा .जिला के जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान अंतर्गत आने वाले क्षेत्र ग्राम पंचायत बड़ागांव में सरपंच भारत कोरी ,सचिव प्रवीण सिंह द्वारा पंचायत के कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है हम आपको बता दें कि सरपंच भारत कोरी के कार्यकाल के दौरान जो कार्य किए गए हैं इनमें भारी अनियमिताएं की गई जिसका खुलासा गठित जांच टीम के द्वारा किया गया है।
जांच टीम द्वारा मुख्य मार्ग से अशोक चतुर्वेदी के घर की ओर सड़क की जांच की गई जो लगभग एक से डेढ़ वर्ष पूर्व बनाई गई थी जो भ्रष्टाचार की बेदी पर चढ़ा दी गई एवं दुकाल के घर से भेलई कोहार के घर तक सड़क की तथा अन्य कार्यों की जांच गई जो भ्रष्टाचार युक्त पाए गए।
मुख्य मार्ग से अशोक चतुर्वेदी के घर की ओर सड़क का निर्माण लगभग 15 माह पहले किया गया था जिसकी लागत राशि 971000 रुपए दर्शाई गई गुणवत्ता विहीन सड़क बनाने की वजह से बनाने के करीब एक माह बाद ही सड़क टूटना शुरू हो गई एवं कुछ माह बाद सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है जिसकी वजह से ग्रामीणों में पंचायत के प्रति रोष का माहौल बना हुआ।
बिना कार्य के ही निजी भूमि पर निकल ली गई राशि
मुख्य मार्ग से अर्जुन साकेत के घर की ओर सड़क बनाने के नाम पर पंचायत कर्मियों ने लगभग 240000 रुपए बड़गांव पंचायत के खाते से लगभग 15 माह पूर्व निकाल लिया गया था लेकिन मौके पर आज तक सड़क का नामोनिशान नहीं है आश्चर्यजनक बात तो यह है कि जिस सड़क के नाम से पैसा निकाला गया है वहां की भूमि निजी है एवं कृषकों द्वारा वहां पर फसल उगाई जाति है।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व सरपंच भावना तिवारी के कार्यकाल में मुख्य मार्ग से अशोक चतुर्वेदी के घर की ओर सड़क की संरचना के लिए ग्रामीणों ने अपनी भूमि को दान पत्र के माध्यम से प्रशासन को दिया था जिसको वर्तमान पंचायत कर्मियों द्वारा भ्रष्टाचार की वेदी पर चढ़ा दिया।
पूर्व में की गई शिकायत के आधार पर गठित जांच टीम द्वारा पंचायत के किए गए कार्यों की जांच की गई थी जिसमें कई कार्यो में भारी अनिताएं सामने आई थी एवं बड़गांव पंचायत कर्मियों को वसूली राशि के रूप में 1977378 रुपए प्रस्तावित किया गया था।
तदउपरांत पंचायत कर्मियों ने पेश की गई जांच रिपोर्ट में शंका जाहिर करते हुए राजनेताओं एवं अधिकारियों की चाटुकारिता कर पुनः जांच कराने का प्रयास किया। जिसमें जनपद सीईओ रायपुर कर्चुलियान संजय सिंह सहित उपयंत्री एवं सहायक यंत्री की टीम गठित हुई एवं पंचायत द्वारा किए गए कुछ कार्यों की जांच की गई जिसमें जनपद सीईओ संजय सिंह ने बताया कि पंचायत के कार्यों में सरपंच भारत कोरी सचिव प्रवीण सिंह द्वारा भारी अनियमिताएं किया गया है एवं उन्होंने कहा की पंचायत द्वारा किए गए कार्यों में की गई अनियमितओं की सुनिश्चित रिपोर्ट बनाई जाएगी एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पंचायत के ग्रामीणों ने सरपंच भारत कोरी के कार्यकाल को एक भ्रष्टाचार युग कहा, वहीं लोगों ने कहा कि अभी तो कुछ कार्यों की गई है जिसके जांच में अनेकों अनियमिताएं सामने आई हैं अगर सरपंच भारत कोरी के कार्यकाल के दौरान किए गए संपूर्ण कार्यों की निष्पक्ष जांच हो तो अनेकों भ्रष्टाचार निकाल कर सामने आएंगे।
अब आगे महत्वपूर्ण विषय यह होगा कि अधिकारियों द्वारा की गई जांच में क्या रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है एवं भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।





