Rewa MP:जनपद पंचायत जवा के ग्राम पंचायत सचिव का वित्तीय अधिकार समाप्त,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने दिए आदेश!
रीवा .मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने जनपद पंचायत जवा के ग्राम पंचायत सचिव इटौरी एवं ग्राम पंचायत बाबा की बरौली (अतिरिक्त वित्तीय प्रभार) हरिहर बारी के वित्तीय अधिकार समाप्त करने के आदेश दिए हैं। सचिव द्वारा पूर्व में जनपद पंचायत जवा की ग्राम पंचायत लूक में पद पर रहते हुए वित्तीय अनियमितता की गई थी। जाँच कराए जाने पर सचिव को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा राशि की वसूली होने तक सचिव का ग्राम पंचायत इटौरी एवं ग्राम पंचायत बाबा की बरौली (अतिरिक्त वित्तीय प्रभार) के वित्तीय अधिकार समाप्त करने के आदेश दिए गए हैं।श्री बारी वर्तमान में ग्राम पंचायत के अन्य सचिवीय कार्य यथावत करते रहेंगे।





