Mauganj MP:ग्रामीणों ने पेश की मिसाल,शासन प्रशासन से सहयोग न मिलने के कारण ग्रामीण खुद चंदा लगाकर बनवा रहे हैं रोड!
30 सालों से झेल रहे हैं समस्या एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती,शासन प्रशासन एवं सरकार से रोड बनवाने की लगाई गुहार
हनुमना.एक ओर जहां सरकार के द्वारा कई तरह के वादे किये जा रहे हैं।लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में कुछ समस्याएं बनी हुई है। ऐसा ही मामला एक मऊगंज जिले के जनपद पंचायत हनुमना के ग्राम पंचायत दुगौली के ग्राम चहला प्लांट उर्फ (दुलही प्लांट ) जो नगर पंचायत से सीधे सटा हुआ है लेकिन कई वर्षों से सड़क की सुविधा न मिलने के कारण ग्रामीण नरक की जिंदगी जीने के लिए मजबूर हो रहे हैं।स्कूल कॉलेज एवं स्वास्थ्य के लिए हो रही है समस्या अगर कोई ग्रामीण का स्वास्थ्य खराब हो जाता है तो चारपाई से मरीज को ले जाते हैं।जहां शासन प्रशासन से भी सहयोग न मिलने के कारण ग्रामीण अब खुद चंदा इकट्ठा करके रोड बनवा रहे हैं वहीं ग्रामीणों के द्वारा शासन प्रशासन से सहयोग करने की मांग की गई है इस दौरान जहां ग्रामीणों के द्वारा सरकार की जिम्मेदारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इस रास्ता से जहां हजारों की संख्या में लोग निकलते हैं। जहां हनुमना नगर में 1 किलोमीटर का सफर करके रोड बनने पर पहुंच जाएंगे लेकिन वहीं ग्रामीण 10 किलोमीटर का सफर करके हनुमना पहुंचते हैं।ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि शासन प्रशासन से कई बार माग की गई लेकिन कोई समस्या का निराकरण न होने के कारण खुद हम लोग चंदा से पैसा इकट्ठा करके रोड बनवा रहे हैं वहीं शासन से सहयोग करने की मांग की गई है।ग्रामीणों के द्वारा बताया गया है कि दुगौली चहला(दुलही प्लांट) होते हुए मसूरिया टोल प्लाजा में लग जाएगा।इस दौरान जहां वरिष्ठ समाजसेवी रमाकांत कोल के द्वारा रोड के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। जहां रोड बनवाने के लिए सहयोग करने वाले ग्रामीण रमाकांत कोल, राहुल पटेल, कौशल द्विवेदी,संतोष कोल, राम सजीवन जायसवाल,वीरेंद्र द्विवेदी कैलाश कोल,डियन कोल, कन्हाई कोल,सुरेंद्र कोल अर्जुन कोल,किन्नू कोल, बुद्धसेन प्रजापति पंच, दीपक पटेल सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण चंदा इकट्ठा करके सड़क बनवा रहे हैं वही जानकारी दी गई है कि प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के द्वारा भी रोड बनवाने के लिए सहयोग कर रहे हैं पूर्णता रोड बनवाने के लिए शासन प्रशासन से माग किए हैं।





