---Advertisement---

Rewa MP: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मनगवां में प्रदेश के पहले कैंसर काउंसलिंग सेन्टर का किया शुभारंभ,,

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 22 Mar 2026, 05:16 PM

Rewa MP: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मनगवां में प्रदेश के पहले कैंसर काउंसलिंग सेन्टर का किया शुभारंभ,,

देखिए वीडियो 👇

विराट वसुंधरा
रीवा जिले के मनगवां में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पासूमा फाउंडेशन द्वारा स्थापित प्रदेश का पहला कैंसर काउंसलिंग सेन्टर का उद्घाटन करते हुए, प्रदेश में बढ़ रहे कैंसर पर चिंता व्यक्त करते हुए नागरिकों से आग्रह किया कि सभी लोग अपनी दिनचर्या में स्वास्थ्य देखभाल को सम्मिलित करें, और कैंसर के प्रति जागरूक रहें उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए समय पर जांच और सतर्कता सबसे प्रभावी उपाय हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि “इलाज से बेहतर बचाव” की नीति को अपनाते हुए सरकार लगातार जनहित में कदम उठा रही है। इसी कड़ी में यह केंद्र क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को नि:शुल्क एचपीवी (HPV) टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में एक करोड़ और मध्यप्रदेश में 8 लाख किशोरियों को यह टीका लगाया जा रहा है।

पासूमा फाउंडेशन के संस्थापक फार्मासिस्ट पंकज त्रिपाठी ने बताया कि कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए सभी को सजग रहना होगा इसके साथ ही बढ़ती जीवनशैली जनित बीमारियों जैसे डायबिटीज और हृदय रोग से बचने संतुलित दिनचर्या, शुद्ध खानपान और चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है पंकज त्रिपाठी ने कहा कि पासूमा फाउंडेशन द्वारा कैंसर काउन्सलिंग और स्क्रीनिंग सभी नागरिकों के लिए निशुल्क सेवाएं दी जाएगी। उक्त सेवा। देने के लिए रीवा के अलावा भोपाल इंदौर के स्पेशलिस्ट डॉक्टर संस्थान के लिए अपनी सेवाएं देंगे ज्ञात हो कि पासूमा फाउंडेशन के संस्थापक पंकज त्रिपाठी मनगवां क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता जनपद सदस्य मृगेंद्र नाथ त्रिपाठी के सुपुत्र हैं। उद्घाटन अवसर पर आयोजन सामिति पासूमा के कोर टीम सदस्यों शैलेश मिश्र, धरणीधर शुक्ल, ऐश्वर्य द्विवेदी और अमित शर्मा ने उप मुख्यमंत्री का पुष्पहार से अभिनंदन किया

इस अवसर पर मनगवां के विधायक इंजी नरेन्द्र प्रजापति ने मनगवां क्षेत्र के सभी परिवारों की बच्चियों और महिलाओं से अनुरोध किया कि उक्त परामर्श सेवा का लाभ लें, और स्वस्थ समाज बनाने में सहयोग करें। इस दौरान विहान हॉस्पिटल की संस्थापक श्रीमती कल्पना पटेल ने सभी महिलाओं से आवाहन किया कि इस निशुल्क सेवा का अवसर ना गवाएं और जागरूक बने। कैंसर से प्रत्येक नागरिक को लड़ना होगा।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश एनजीओ महासंघ के अमित शर्मा ने पत्रकारों को सूचित किया कि कैंसर जागरूकता प्रदेश के सभी जिलों के सभी ग्राम तक नागरिक पहुच सेवा चलाएंगे।
इस मौके पर गौ संवर्धन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष गौ सेवक राजेश पांडेय, डा एसएस तिवारी, प्रदेश मंत्री राजेश पांडे, डॉ कल्पना पटेल, जनपद सदस्य मृगेंद्र नाथ त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष अरुणेंद्र मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नामवर सिंह, संजय जैन एसडीएम मंनगवा, प्रतिभा शर्मा एसडीओपी, आंचल अग्रहरि तहसीलदार, थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि प्रियंका तिवारी, सांसद प्रतिनिधि गणेश सिंह, डॉ विष्णु देव कुशवाहा, लवकुश गुप्ता, नागेंद्र सिंह, आदि संगठन के पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।

 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment